झगड़े के बाद पति के प्यार में 'वड़ा पाव गर्ल', मिस्ट्री मैन संग झूठा है रिश्ता? बताई पूरी सच्चाई

चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल ने अपने पति युगम गेरा संग लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही मिस्ट्री मैन सैफी के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है. वड़ा पाव गर्ल ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर भी रिएक्ट किया, जिसपर वो इमोशनल हुईं.

Advertisement
वड़ा पाव गर्ल ने किए खुलासे (Photo: Instagram @chandrika.dixit) वड़ा पाव गर्ल ने किए खुलासे (Photo: Instagram @chandrika.dixit)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल से मशहूर चंद्रिका दीक्षित पिछले कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनका पति युगम गेरा से झगड़ा पब्लिक हो गया है. वो पति पर अफेयर के आरोप लगा रही हैं, जिसे युगम ने भी स्वीकार किया. चंद्रिका एक मिस्ट्री मैन सैफी के साथ भी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती नजर आती हैं, जिससे लोग उनके रिश्ते पर सवाल खड़े करने लगे हैं. 

Advertisement

वड़ा पाव गर्ल का होगा तलाक?

चंद्रिका और उनके मिस्ट्री मैन इंस्टाग्राम पर कई ऐसी रील्स बनाते हैं, जिससे लोगों को लगने लगता है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं. कुछ ही दिन पहले वड़ा पाव गर्ल ने सैफी के साथ वीडियो बनाया जिसमें वो मुसलमान लिबाज, तो सैफी माथे पर तिलक लगाए दिखे. लोगों को लगने लगा कि चंद्रिका ने सैफी के लिए अपना धर्म बदल लिया. हालांकि इसमें कोई सच्चाई नहीं थी, दोनों ने ये वीडियो मिस्ट्री मैन का राज खोलने के लिए बनाई थी.

अपने पति युगम से लड़ाई और सैफी संग रिश्तों पर चंद्रिका को काफी ट्रोल किया जाता है. हर कोई ये मानता है कि वड़ा पाव गर्ल ड्रामा कर रही हैं, ये उनका पब्लिसिटी पाने का नया गेम है. अब चंद्रिका ने अपने नए इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है. शालू-निशा के पॉडकास्ट में चंद्रिका ने साफ कहा कि उन्हें अपने पति युगम से प्यार है. लेकिन उन्हें कुछ चीजों से तकलीफ हुई है.

Advertisement

पति संग झगड़े पर क्या बोली वड़ा पाव गर्ल?

वड़ा पाव गर्ल का कहना है, 'बात करते हैं मेरे पति की, तो बहुत प्यार करती हूं मगर कुछ चीजों का बहुत ज्यादा दुख भी है. एक दिन नहीं, हमारी कई बार लड़ाई हुई है. लोगों को तो अब पता चला है, पति-पत्नी के बीच में ये सब होता रहता है. लेकिन जहां वो लड़ाई सिर्फ पत्नी झेलती है ना, वो ज्यादा दुखद होता है. सुबह उठकर घर संभालना, बच्चे को तैयार करना, पूजा पाठ करके दुकान संभालना. रात को 11 बजे घर आना, फिर बच्चे को देखना, कुछ खाने को मिला तो ठीक वरना सो जाना.'

'उसमें मेरा पति कहां है, मुझे पता ही नहीं चलता था. मैं हर रोज सभी के लिए करती थी, लेकिन इसका मतलब ये थोड़ी कि आप कुछ नहीं करोगे. मैं इधर जा रहा हूं, दोस्तों से मिल रहा हूं. मैं पूछती कितनी देर में आओगे, तो कोई जवाब नहीं. मुझे नहीं याद मैंने खुद के लिए वक्त कब निकाला. मैं जब परेशान थी, तब भी वो बाइक उठाकर बाहर निकल जाते थे. जब मैं बिस्तर पर रोती रही, तब मैंने किसी को नहीं दिखाया. लेकिन जब छोटी-छोटी गलतियां बड़ी हो जाती हैं तो सबकुछ एकदम से फटता है और वो हुआ भी.'

Advertisement

चंद्रिका ने सैफी के साथ अपने वीडियोज पर भी चुप्पी तोड़ी, जिसे लेकर वो हमेशा ट्रोल की जाती हैं. उनका कहना है, 'जब मेरी और युगम की लड़ाई वाला चैप्टर सामने आया, तब सैफी की वीडियोज लोगों ने देखनी शुरू कर दी. तो वो बोलने लगे कि अच्छा, इसलिए पति का हाथ छोड़ा था. इसका हाथ पकड़ना था.' चंद्रिका की बातों पर सैफी ने कहा कि उनकी वीडियोज के पीछे पब्लिक का हाथ है. जैसा पब्लिक चाहेगी, वो वैसा कंटेंट बनाएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement