Umar Riaz की फुटेज काटने पर Bigg Boss मेकर्स पर भड़के फैंस, पूछा- इतने बायस्ड क्यों?

बीते दिन के एपिसोड की बात करें तो कैप्टेंसी टास्क में उमर का सबसे ज्यादा योगदान था. शमिता को उन्हें दो बार डिसक्वालिफाई भी करना पड़ा था. टास्क से बाहर करने पर उमर की शमिता से जबरदस्त लड़ाई भी हुई थी. लेकिन एपिसोड की लाइमलाइट करण कुंद्रा और तेजस्वी को दे दी गई. ऐसे में उमर के फैंस सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि मेकर्स उमर की फुटेज को जानकर कम दिखा रहे हैं और तेजस्वी और करण पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. 

Advertisement
उमर रियाज उमर रियाज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST
  • बीबी के मेकर्स पर लगा उमर की फुटेज काटने का आरोप
  • फैंस शो के मेकर्स को कर रहे ट्रोल
  • शो में अच्छा कर रहे हैं उमर

बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट उमर रियाज को शो में एंट्री करने से पहले ही फैंस का सपोर्ट मिलना शुरू हो गया था. शो में उमर का खुशमिजाज और एग्रेसिव दोनों तरह का अंदाज देखने को मिल रहा है. लेकिन ज्यादातर एपिसोड में सबसे ज्यादा फुटेज करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी और जय भानुशाली की ही दिखाई जाती है, जबकि लाइव फीड में उमर गेम में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. ऐसे में उमर के फैंस शो के एपिसोड्स से उनकी फुटेज को कट करने के लिए शो के मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं. 

Advertisement

मेकर्स पर लगा उमर की फुटेज काटने का आरोप

बीते दिन के एपिसोड की बात करें तो कैप्टेंसी टास्क में उमर का सबसे ज्यादा योगदान था. शमिता को उन्हें दो बार डिसक्वालिफाई भी करना पड़ा था. टास्क से बाहर करने पर उमर की शमिता से जबरदस्त लड़ाई भी हुई थी. लेकिन एपिसोड की लाइमलाइट करण कुंद्रा और तेजस्वी को दे दी गई. ऐसे में उमर के फैंस सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि मेकर्स उमर की फुटेज को जानकर कम दिखा रहे हैं और तेजस्वी और करण पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. 

अंडरवाटर स्विम करती नजर आईं राहुल वैद्य की दुल्हनिया Disha Parmar, शेयर कीं एडवेंचरस फोटोज 

Katrina Kaif- Vicky Kaushal Wedding: राजस्थान के इस शाही किले में होगी शादी! 

मेकर्स को ट्रोल कर रहे उमर के फैंस

सोशल मीडिया पर बिग बॉस के मेकर्स को काफी ट्रोल किया जा रहा है. उमर के फैंस उनकी फुटेज के साथ छेड़छाड़ करने पर शो के मेकर्स को जमकर फटकार लगा रहे हैं और उन्हें बायस्ड बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कलर्स उमर रियाज को एपिसोड में क्यों नहीं दिखा रहा है? वो पूरे दिन एंटरटेन करते हैं, लेकिन चैनल सिर्फ 4-5 लोगों को ही ऑडियंस पर थौप रहा है. आप उमर के स्ट्रॉन्ग होने से इतना डर क्यों रहे हैं. आप इतने बायस्ड क्यों हैं? 

Advertisement

यहां देखें यूजर्स क्या कह रहे हैं-

 

एक दूसरे यूजर ने लिखा- "बिग बॉस एक पर्सनालिटी बेस्ड रियलिटी शो माना जाता है. लेकिन कुछ कंटेस्टेंट्स को फेवर करना, हमेशा बायस्ड रहना, एंटरटेनमेंट के नाम पर जबरदस्ती के लव एंगल्स दिखाना बहुत ही गलत है. आप उमर रियाज का कंटेंट क्यों नहीं दिखा रहे हैं?"

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement