बिग बॉस सीजन 15 का बस एक दिन बाद धमाकेदार आगाज होने वाला है. शो में टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक नजर आने वाले हैं जो कि बिग बॉस हाउस का टेम्परेचर बढ़ाएंगे. इन देसी मुंडों की एक झलक दिखाते हुए कलर्स पर नया प्रोमो शेयर किया गया है.
बीबी हाउस में होगी देसी बॉयज की एंट्री
बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा, जय भानुशाली, सिम्बा नागपाल, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, उमर रियाज नजर आने वाले हैं. अपने गुड लुक्स, दमदार पर्सनैलिटी को लेकर पॉपुलर ये चेहरे अब बिग बॉस हाउस की शोभा बढ़ाएंगे. बिग बॉस हाउस में कुड़ियों के दिलों पर रूल करने के लिए ये देसी बॉयज बिल्कुल तैयार हैं. कलर्स के इंस्टा हैंडल पर जो प्रोमो शेयर किया गया है उसमें जय भानुशाली, सिंबा नागपाल, प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा की झलक देखने को मिलती है.
चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने जीता मिस डीवा मिस यूनिवर्स 2021, जानें मॉडल के बारे में खास बातें
देसी बॉयज की ये टोली अब दर्शकों के होश उड़ाने के लिए आ रही है. देखना होगा इस सीजन इनमें से कौन विनर ट्रॉफी अपने नाम करता है. शो का प्रीमियर 2 अक्टूबर को कलर्स पर होगा. इस बार शो की थीम जंगल रखी गई है. प्रीमियर शो रात 9.30 बजे टेलीकास्ट होगा.
Amitabh Bachchan संग Sameera Reddy की डेट नाइट, पूछा आप मुझसे शादी करेंगे?
शो की फीमेल कंटेस्टेंट्स की बात करें तो डोनल बिष्ट, शमिता शेट्टी, विधि पंड्या, अकासा सिंह, तेजस्वी प्रकाश शो में चार चांद लगाएंगी. शमिता शेट्टी बीबी ओटीटी का हिस्सा रही थीं. उसे तो वे जीत नहीं पाई थीं. फैंस को उम्मीद है कि बीबी15 में शमिता अपना दमदार गेम दिखाएंगी और विनर ट्रॉफी अपने नाम करेंगी.
aajtak.in