बार-बार बयान बदल रहा शीजान, तुनिशा के मोबाइल से राज खुलने का इंतजार

बताया गया था कि शीजान खान, तुनिशा शर्मा पर चीट कर रहे थे. इस बारे में एक्ट्रेस को पता चल गया था और वो इससे परेशान थीं. अब शीजान ने अपनी जिंदगी में किसी और लड़की के होने की बात से इनकार कर दिया है. शीजान बार-बार बयान बदल रहा है. अभी तक ब्रेकअप की साफ वजह पता नहीं चल पाई.

Advertisement
टीवी एक्टर शीजान खान टीवी एक्टर शीजान खान

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 26 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिशा शर्मा के सुसाइड मामले में उनके एक्स बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर शीजान खान से मुंबई पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. शीजान को चार दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में कोर्ट ने भेजा था. इस दौरान उनपर कई बड़े आरोप लग रहे हैं और कई बातें उनके बारे में सामने आ रही है. बताया गया था कि शीजान खान, तुनिशा शर्मा पर चीट कर रहे थे. इस बारे में एक्ट्रेस को पता चल गया था और वो इससे परेशान थीं. अब शीजान ने इस दावे को झुठला दिया है.

Advertisement

बार-बार बयान बदल रहा शीजान

शीजान ने अपनी जिंदगी में किसी और लड़की के होने की बात से इनकार कर दिया है. शीजान बार-बार बयान बदल रहा है. अभी तक ब्रेकअप की साफ वजह पता नहीं चल पाई. अभी तक केस से जुड़े 17 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं. सेट पर खुदकुशी के दौरान जितने लोग मौजूद थे सभी के बयान दर्ज होंगे. 

शीजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है. हालांकि शीजान ने ऐसा होने से इनकार किया है. लेकिन पुलिस को उसके बयानों पर यकीन नहीं है. तुनिशा का फोन एपल का आईफोन है, जोकि स्विच ऑफ है. उस फोन में पासवर्ड भी लगा है. इसीलिए खुल नहीं रहा. साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से इसका डेटा निकालने में ली जाएगी. जबकि शीजान के फोन से डेटा रिट्रीव किया जा रहा है.

Advertisement

तुनिषा की मां ने बयान दिया था कि शीजान ने उनकी बेटी को शादी करने का वादा कर उससे ब्रेकअप कर लिया था. तुनिशा की मां का कहना ये भी था कि शीजान ने उनकी बेटी का इस्तेमाल किया. इसी के आधार पर एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. उसी के हिसाब से जांच आगे बढ़ रही है.

शीजान के थे कई लड़कियों संग अफेयर

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की दोस्त राया लबीब ने बताया है कि शीजान के ढेरों लड़कियों संग अफेयर रहे हैं. वो एक साथ कई लड़कियों के साथ रिश्ते में था. राया लबीब का कहना है कि शीजान खान के कई सारे अफेयर चल रहे थे. उसकी कई गर्लफ्रेंड्स थीं. उसके एक साथ 6 से 10 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी चल रहे हैं. राया का दावा है कि उन्हें इन बातों के बारे में शीजान को डेट कर चुकी एक लड़की से पता चला था. इस लड़की के साथ शीजान खान रिश्ते में थे और चार महीने पहले तुनिशा शर्मा से मुलाकात के बाद उससे ब्रेकअप कर लिया था. वो लड़की अब डिप्रेशन में हैं और अपना इलाज करवा रही है. वो इस बारे में किसी से बात नहीं करना चाहती.'

लड़कियों का इस्तेमाल कर रहा था शीजान?

राया लबीब की मानें तो, 'शीजान ने अपनी सेक्शुअल भूख को मिटाने के लिए कई महिलाओं का इस्तेमाल किया है. वो उनसे प्यार और कमिट्मेंट के वादे किया करता था. वो उन सभी पर चीट कर रहा था. शीजान उन सभी के साथ सिर्फ सेक्स के लिए था. उसे प्यार और कमिट्मेंट में कोई दिलचस्पी नहींं थी. उसने यही तुनिशा के साथ भी किया और फिर उससे ब्रेकअप कर लिया. तुनिशा को हाल ही में शीजान के ढेरों पार्टनर्स और रिलेशनशिप के बारे में पता चला था.'

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement