कास्टिंग काउच फेस कर चुके हैं Rithvik Dhanjani, बोले- डायरेक्टर ने तंग गलियों में ले जाकर मेरे साथ गलत चीज की

ऋत्विक नहीं जानते थे कि भविष्य में उनके लिए चीजें खराब होने वाली हैं. जूम ओपन हाउस में बातचीत के दौरान ऋत्विक ने पूरा किस्सा बताया. ऋत्विक ने कहा कि वह डायरेक्टर मुझे तंग गलियों में लेकर गया.

Advertisement
ऋत्विक धनजानी ऋत्विक धनजानी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST
  • ऋत्विक हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार
  • डायरेक्टर ने छुई थाईज

समय-समय पर हम सभी ने इंडस्ट्री में सेलेब्स को कास्टिंग काउच का शिकार होते देखा है. इनके एक्स्पीरियंस काफी खराब रहे हैं. इन्हीं में से एक ऋत्विक धनजानी भी हैं. टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी का काफी खराब कास्टिंग काउच एक्स्पीरियंस रहा. साल 2018 में ऋत्विक संग एक कास्टिंग डायरेक्टर ने अपनी हद पार करने की कोशिश तक कर डाली थी. दरअसल, ऋत्विक लाइन में खड़े हुए थे. इसी दौरान एक डायरेक्टर ने उन्हें देख लिया. बस फिर देर किस बात की थी, एक्टर को उन्होंने अपने पास बुलाया. पांच मिनट की परफॉर्मेंस देखने के बाद डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें आसानी से यह रोल मिल जाएगा, अगर वह उनकी कंपनी के लिए काम करना शुरू कर दें तो. ऋत्विक उस समय काम ढूंढ रहे थे, वह डायरेक्टर की कंपनी के लिए काम करने को तैयार हो गए. 

Advertisement

ऋत्विक ने बयां किया किस्सा
ऋत्विक नहीं जानते थे कि भविष्य में उनके लिए चीजें खराब होने वाली हैं. जूम ओपन हाउस में बातचीत के दौरान ऋत्विक ने पूरा किस्सा बताया. ऋत्विक ने कहा कि वह डायरेक्टर मुझे तंग गलियों में लेकर गया. लोटस बेडरूम के बराबर में एक छोटी सी गली जा रही थी. छोटे नंगे बच्चे भाग रहे थे. अजीब सी जगह. छोटी सी जगह और मैंने कहा कि यहां पर ऑफिस है? चलो भाई, ठीक है. कोई नहीं. तो हम उस गली में गए और वहां सीधे हाथ पर एक दरवाजा था. सीढ़ियां ऊपर की ओर जा रही थीं. वह वहां गए और चार सीढ़ी चढ़ने के बाद वह पीछे मुड़े और कहा कि इधर आओ, यह मेरा ऑफिस है.

ऋत्विक ने पूरा किस्सा बताते हुए कहा कि वह शख्स मुझे इंडस्ट्री के बारे में बता रहा था तो बात बताते-बताते उसने मेरे से कहा कि यहां दो तरह के लोग हैं. स्मार्ट वर्कर्स और दूसरे हार्ड वर्कर्स और इतनी ही देर में उन्होंने मेरी थाई पर हाथ फेरना शुरू कर दिया. मैं तुरंत लैपटॉप बंद किया और वहां से बाहर निकलकर भागा. 

Advertisement

पवित्र रिश्ता के बाद क्यों बनाई डेली सोप से दूरी? ऋत्विक धनजानी ने दिया जवाब

साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इंडस्ट्री में पुरुष भी कास्टिंग काउच का शिकार होते हैं. ऋत्विक ने प्रियंका को इस बात में सपोर्ट किया था और एक्ट्रेस ने कहा था कि स्ट्रगलिंग न्यूकमर्स के साथ यह छोटे लेवल के लोग ज्यादा करते हैं. यह लोग इस बात का फायदा उठाते हैं. अच्छे और बड़े डायरेक्टर्स इस तरह की हरकतें नहीं करते हैं. मैं खुशनसीब रही हूं कि मैंने अच्छे डायरेक्टर्स के साथ काम किया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement