TV पर फिर साथ दिखेंगे 'रामायण' शो फेम राम-सीता, 'झलक दिखला जा' में होगा रावण वध

झलक दिखला जा 10 का नया प्रोमो शेयर किया गया है. दिवाली के शुभ अवसर पर दीपिका और अरुण गोविल डांस रियलिटी शो के गेस्ट बनकर आ रहे हैं. झलक दिखला जा पर अरुण गोविल को रावण का वध करते भी देखा जाएगा. प्रोमो में रामायण के दोनों कलाकार सीरियल के सीन को रीक्रिएट करते नजर आए. 

Advertisement
अरुण गोविल. दीपिका चिखलिया अरुण गोविल. दीपिका चिखलिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 20 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

रामानंद सागर की रामायण का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है. अब भी लोग टीवी के राम (अरुण गोविल) और सीता (दीपिका चिखलिया) को वही प्यार-सम्मान देते हैं. ये दर्शकों का प्यार ही है, जो रामायण के राम-सीता टीवी पर एक फिर साथ दिखाई देने वाले हैं. हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने. अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी जल्द ही झलक दिखला जा 10 के मंच पर दस्तक देने वाली है. सबूत के तौर पर नया प्रोमो देख लीजिए. 

Advertisement

फिर साथ आये टीवी के राम-सीता
राम और सीता के किरदार में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया. अरुण गोविल और दीपिका ने टीवी पर राम-सीता का रोल ऐसे निभाया कि हर कोई इन्हें सच में भगवान मानने लगा था. रामायण में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया. अब एक बार फिर दोनों स्टार्स टीवी पर दस्तक देने आ रहे हैं. अरुण गोविल-दीपिका को झलक दिखला जा के मंच पर साथ में स्टेज शेयर करते देखा जायेगा.

झलक दिखला जा 10 का नया प्रोमो शेयर किया गया है. दिवाली के शुभ अवसर पर दीपिका और अरुण गोविल डांस रियलिटी शो के गेस्ट बनकर आ रहे हैं. झलक दिखला जा पर अरुण गोविल को रावण का वध करते भी देखा जाएगा. प्रोमो में रामायण के दोनों कलाकार सीरियल के सीन को रीक्रिएट करते नजर आए. 

Advertisement

अरुण गोविल ने किया रावण का वध
प्रोमो में दीपिका, अरुण गोविल के साथ खड़े होकर कहती हैं, मेरे जीवन का अर्थ तब पूरा होगा, जब घर-घर में आपका सत्कार होगा. इसके बाद अरुण गोविल तीर चलाकर रावण का वध कर देते हैं. लंबे समय बाद टेलीविजन पर रामायण के राम और सीता को देख कर अच्छा लगा. झलक दिखला जा के प्रोमो ने कई पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. 

लेटेस्ट प्रोमो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के सामने शो की कंटेस्टेंट निया शर्मा मां काली के रूप में दमदार परफॉर्मेंस देती हुई दिखती हैं. निया के डांस से दीपिका काफी प्रभावित दिखीं. निया के बारे में बात करते हुए वो कहती हैं कि ऐसा लगा जैसे मां साक्षात काली मां को देख रही हूं. झलक दिखला जा के प्रोमो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सोचिए जब प्रोमो इतना जबरदस्त है, तो पूरा एपिसोड कितना दमदार होगा. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement