देश छोड़ दुबई में बसी-बदला धर्म, हिजाब पहनती है ये मशहूर हसीना, दो शादियां टूटने पर निकले आंसू

राखी सावंत की जिंदगी किसी खुली किताब से कम नहीं है. राखी हमेशा अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बात करती हैं. अब उन्होंने अपने तलाक और धर्म परिवर्तन पर बात की. राखी इस दौरान इमोशनल भी होती दिखीं.

Advertisement
राखी सावंत का खुलासा (Photo: Instagram / Rakhi Sawant) राखी सावंत का खुलासा (Photo: Instagram / Rakhi Sawant)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:17 AM IST

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वो हमेशा खुलकर अपनी राय दुनिया के सामने रखती हैं. राखी अब सना खान के रमजान स्पेशल शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की. 

 राखी को शादी में मिला दर्द

राखी ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं. उनकी दो शादियां टूट चुकी हैं. अपना दर्द बयां करते हुए राखी बोलीं- स्ट्रगल के अलावा मुझे जिंदगी में कुछ नहीं मिला. कोई देखे ना देखे हमारा खुदा तो देख रहा है. लोग कहते हैं कि मैं कामयाब हुई. लोगों के दिलों में मैंने बहुत जगह बनाई. बहुत काम किया, नाम बनाया. लोगों का प्यार मिला. लेकिन पर्सनल लाइफ में मैं फेलियर हूं. 

Advertisement

राखी अपने तलाक पर बोलीं- मैं मानती हूं जो होता है अच्छे के लिए होता है. मैंने उमराह किया तो दुआ की मैं उस बंदे को माफ करती हूं जिसने मुझे यहां पहुंचाया. राखी ये कहते हुए रो पड़ीं. वो रोते हुए बोलीं- मैं उसे माफ करती हूं, जिसने मुझे हर तरीके से लूटा. दिमागी तौर से, पैसों से. पहले मुझे लगा कि मेरे साथ क्या हो गया. मुझे निकाह करके छोड़ दिया. मेरे पैसे लूट लिए.

लेकिन जब मैंने निकाह के दौरान इस्लाम कुबूला तो मैंने मुश्किल वक्त में भी कभी खुदा को नहीं छोड़ा. मैं रोती गई, मरती गई, सिर पटकती गई. लेकिन मैंने खुदा को नहीं छोड़ा. खुदा ने भी मेरे साथ दिया. आज मैं दुबई में आलीशान जिंदगी जी रही हूं. 

राखी ने बदला धर्म

धर्म परिवर्तन पर राखी सावंत आगे बोलीं- जब मैंने इस्लाम कुबूल किया तो मेरी मां को शॉक लगा था. उन्हें लगा कि ये क्या हो गया. राखी ने बताया कि वो 6 टाइम की नमाज पढ़ती हैं. वो खुदा के सामने रोती हैं और अपने लिए दुआ मांगती हैं. वो रमजान के रोजे भी रखती हैं. 

Advertisement

राखी बोलीं- मेरे मां-बाप ने मुझे जन्म दिया है, मुझे अधिकार है कि मैं कौन सा धर्म चुनूं. मैं मरते दम तक इस्लाम में ही रहना चाहती हूं. मैं कहती हूं कि या अल्लाह मुझे मुस्लिम फैमिली में पैदा करते. राखी ने आगे बताया कि उन्होंने दुबई में अपने 4 घर बना लिए हैं. वो वहां आलीशान लाइफ जीती हैं. ये सब अल्लाह ने ही उन्हें दिया है. बता दें कि राखी उमराह भी कर चुकी हैं. जब वो वहां जाती हैं तो बुर्का-हिजाब भी पहनती हैं. 

दो बार टूटी शादी

राखी सावंत की बात करें तो उनकी 2 शादियां टूट चुकी हैं. उन्होंने पहली शादी बिजनेसमैन रितेश सिंह से की थी. मगर जल्द ही उनका तलाक हो गया था. फिर उन्होंने मुस्लिम शख्स आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया. निकाह के वक्त उन्होंने इस्लाम कुबूल किया था. मगर उनकी ये शादी भी नहीं चली. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement