पवित्र रिश्ता 2 के लीड एक्टर शाहीर शेख के घर किलकारियां गूंजी है. शाहीर शेख और रुचिका कपूर के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है. शाहीर शेख पापा बन गए हैं. बेटी के जन्म के बाद कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है.
पिता बने शाहीर शेख, घर आई नन्ही परी
हालांकि अभी तक शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने बेटी के जन्म की गुडन्यूज को ऑफिशियल नहीं किया है. खबरों के मुताबिक, शुक्रवार रात को रुचिका कपूर ने बेटी को जन्म दिया. पिछले महीने शाहीर ने पत्नी रुचिका का बेबी शावर होस्ट किया था. बेबी शावर के फंक्शन में कपल के करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल हुए थे. इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.
यूजर ने कहा 'आपके गाने सुनने से अच्छा जहर खा लूं', टोनी कक्कड़ ने दिया ये जवाब
पवित्र रिश्ता 2 में शाहीर शेख
शाहीर और रुचिका ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी. दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो रुचिका कपूर बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और क्रिएटव प्रोड्यूसर हैं. वहीं शाहीर शेख इन दिनों पवित्र रिश्ता 2 में नजर आ रहे हैं. शो में वे मानव का किरदार निभा रहे हैं. सीरियल में अंकिता लोखंडे उनकी लेडी लव बनी हैं. ये शो 15 सितंबर से जी5 पर प्रीमियर होगा.
Bigg Boss OTT: शिल्पा शेट्टी ने किया बहन शमिता को सपोर्ट, फैंस से की वोट करने की अपील
शाहीर से पहले मानव का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था. अब सुशांत ने तो दुनिया को अलविदा कह दिया है. ऐसे में शाहीर को मानव का पॉपुलर किरदार निभाने का मौका मिला है. शाहीर शेख टीवी के नामी एक्टर हैं. वे कई सुपरहिट शोज में काम कर चुके हैं.
aajtak.in