टीवी सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में के एक्टर्स नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्क्रीन पर एक दूसरे के नहीं हो पाए लेकिन असल जिन्दगी में दोनों जल्द शादी करने वाले है. सीरियल की शूटिंग को दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे और इसी साल नवंबर में दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के लिए हो जाएंगे.
कुछ दिन पहले ऐश्वर्या ने बैचलर पार्टी की तस्वीरें शेयर की थी और अब नील भट्ट के यू-ट्यूब चैनल पर दोनों की प्री वैडिंग वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है. वीडियो की शुरूआत में दोनों व्हाइट आउटफिट पहने बेहद खूबसूरत लग रहे हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें भी दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. कई जगहों पर अलग अलग आउटफिट में दोनों के रोमेंटिक पलों को दिखाया गया है. साथ ही जरा जरा बहकता है, क्या तुम्हें प्यार है गाना बजते हुए वीडियो और भी प्यारा लग रहा है. वीडियो में रोमांस के साथ दोनों की नोक झोक भी नजर आ रही है. फैंस ने दोनों को #neiwaryakishaadi #neiwarya हैशटैग भी दिया है.
वीडियो को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने बताया कि उनका सपना सच होने वाला है यानि कि नील भट्ट से शादी करना. वीडियो शेयर करते हुए लिखा जब सपने सच होने लग जाए. अपने प्यार को आपके साथ शेयर कर हम बहुत खुश हैं. हाल ही में ऐश्वर्या ने ग्रीन ड्रैस पहने महंदी लगवाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की थी. जिसमें नील भट्ट भी खूब मस्ती करते नजर आए.
रोका, मेहंदी के बाद अब फैंस को दोनों की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है. कुछ समय डेट करने के बाद 30 नवंबर को दोनों शादी करने जा रहे हैं.
aajtak.in