Munmun Dutta Big announcement: तारक मेहता की बबीता जी ने शुरू किया नया बिजनेस, अब खिलाएंगी फैंस को टेस्टी खाना

मुनमुन खाने-पीने की चीजों को लेकर काफी पैशिनेट हैं. इसलिये उन्होंने फूड बिजनेस की शुरूआत की है. हालांकि, इस बिजनेस में वो अकेली नहीं हैं. ये काम उन्होंने अपने राखी ब्रदर और रेड चिली एंटरटेनमेंट के ओनर Keyur Sheth के साथ शुरू किया है.

Advertisement
मुनमुन दत्ता मुनमुन दत्ता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:11 PM IST
  • बधाई हो! मुनमुन दत्ता
  • मुनमुन दत्ता का फ्यूचर प्लान

बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई ऐसे कलाकार हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस से भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं. अब इस लिस्ट में टीवी की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का नाम भी शामिल हो गया है. मुनमुना दत्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस से बड़ी और अच्छी खबर शेयर की है. जिसे जानने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश होने वाले हैं. 

Advertisement

बिजनेस संभालेंगी मुनमुन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता की एक्टिंग से तो हम वाकिफ हैं. पर अब मुनमुन ने अपने करियर में एक बड़ा फैसला लिया है. मुनमुन अब सिर्फ एक एक्ट्रेस और ब्लॉगर नहीं रहीं, बल्कि वो बिजनेस वुमेन भी बन चुकी हैं. यूट्यूब चैनल पर मुनमुन ने सभी से गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया कि वो फूड बिजनेस में एंट्री ले चुकी हैं. 

Rakhi Sawant controversy: राखी सावंत का खुलासा- रितेश को जबरदस्ती किया Kiss, दूसरी शादी का बताया प्लान

मुनमुन खाने-पीने की चीजों को लेकर काफी पैशिनेट हैं. इसलिये उन्होंने फूड बिजनेस की शुरूआत की है. हालांकि, इस बिजनेस में वो अकेली नहीं हैं. ये काम उन्होंने अपने राखी ब्रदर और रेड चिली एंटरटेनमेंट के ओनर Keyur Sheth के साथ शुरू किया है. मुनमुन इन्हें लगभग पिछले 14 सालों से जानती हैं. भाई-बहन का ये रिश्ता अब बिजनेस की ऊंचाईयों को भी छूने वाला है.

Advertisement

गुरमीत संग Debina Bonnerjee ने किया Kacha Badam पर डांस, जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस

वीडियो में बात करते हुए वो बताती हैं कि ये एक क्लाउड किचेन है, जिसमें Feb87, Monk Spoon और थेपला, बॉलीवुड जूस फैक्टरी शामिल है. इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने वेंचर लॉन्च के Behind The Scene भी दिखाये. जिसे देख कर पता लग रहा था कि मुनमुन अपने काम को लेकर कितनी एक्साइटेड और जुनून से भरी हुई हैं. मुनमुन के सारे फूड प्रोडक्ट्स Zomato और Swiggy पर भी उपलब्ध रहेंगे. 

कौन-कौन मुनमुन के क्लाउड किचेन का खाना खाने के लिये रेडी है? 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement