मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया में परोसा गया उत्तपम, स्वाद चखकर इम्प्रेस हुए जज, कंटेस्टेंट की हो रही तारीफ

ऑस्ट्रेलियन मास्टरशेफ शो में एक इंडियन कंटेस्टेंट ने ऐसी डिश बनाई, जिसे देखकर इंटरनेट पर कई लोग खुश हुए. कंटेस्टेंट ने अपने कल्चर से जुड़ा खाना शो के जज को खिलाया, जिसे खाकर उन्होंने कंटेस्टेंट की तारीफों के पुल बांधे.

Advertisement
ऑस्ट्रेलिया में बना साउथ इंडियन फूड (Photo: Instagram/thesydneynest) ऑस्ट्रेलिया में बना साउथ इंडियन फूड (Photo: Instagram/thesydneynest)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

मास्टरशेफ शो दुनिया के अलग-अलग कोनों में देखा जाता है. इसका इंडियन वर्जन लोगों को काफी पसंद भी आता है. हालांकि इस बार चर्चा मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया की हो रही है, जहां एक इंडियन कंटेस्टेंट ने अपने कल्चर से जुड़ा फूड टेस्ट कराया है. उनका ये एक्सपेरिमेंट इंटरनेट पर छा गया है. इंडिया में बैठे लोग उनपर गर्व महसूस कर रहे हैं. 

Advertisement

इंडियन डिश ने किया ऑस्ट्रेलियन जज को इंप्रेस

मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के 18वें सीजन में इंडिया से एक कंटेस्टेंट कनिका गड़योक आई हैं, जो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं. लेकिन इंडियन कल्चर से उनका काफी जुड़ाव है. शो में कनिका ने साउथ इंडियन उत्तपम बनाया, जिसे उन्होंने एक 'क्रिस्प वेजिटेबल पैनकेक' के नाम से सर्व किया. जब उत्तपम बनाया जा रहा था, तब जज वहीं खड़े थे और उसे बनता हुआ देख काफी इंप्रेस हुए. कनिका ने अपनी समझदारी से इस उत्तपम को क्रिस्प बनाया. 

डिश बनाते समय कनिका से जज को इसके पीछे की स्पेशल स्टोरी समझाई. कंटेस्टेंट ने बताया कि उनके बच्चों को ये डिश काफी पसंद है. ये उनके बचपन से भी जुड़ी हुई है. उनकी आंटी हर संडे की सुबह कनिका के लिए उत्तपम बनाती थीं. उन्होंने इस डिश को अपनी आंटी के लिए डेडीकेट किया. कनिका जब अपनी डिश टेस्ट कराने जज के पास लेकर गईं, तो सभी इसे काफी इंट्रेस्ट के साथ सुन रहे थे. जब सभी ने इसे खाया, तो उन्हें ये काफी पसंद आई. कनिका की कुकिंग स्टाइल की जमकर तारीफ की गई. 

Advertisement

कनिका गड़योक ने इससे पहले भी शो पर अपनी इंडियन डिश से जज को इंप्रेस किया हुआ है. वो कटोरी चाट बना चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें शेफ एप्रन मिला था. उसे भी उन्होंने अपने परिवार वालों को डेडीकेट किया था. अब इंटरनेट पर कनिका की डिश की डिमांड हो रही है. लोग उनसे उत्तपम की रेसिपी मांग रहे हैं. वहीं कई लोग उनकी तारीफ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो एक इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर इंडियन डिश को प्रेजेंट कर रही हैं, जो एक गर्व वाली बात है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement