‘फरारी बेचकर बने साधू’, महाभारत फेम एक्ट्रेस को जीवनसाथी की तलाश, रखी अनोखी शर्त

टीवी एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने शादी के लिए ऐसी अनोखी शर्तें रखी हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है. लॉस एंजेलिस में रहकर भक्ति में लीन कनिष्का को ऐसा पति चाहिए जो सब कुछ छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपनाए.

Advertisement
कनिष्का सोनी को ऐसा चाहिए पति (Photo: ITG) कनिष्का सोनी को ऐसा चाहिए पति (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कनिष्का सोनी शिद्दत से पति की तलाश कर रही हैं. लेकिन उनकी शर्तें इतनी अलग हैं कि अभी तक उन्हें जीवनसाथी मिल नहीं पाया है. कनिष्का ने नया वीडियो शेयर किया है जहां वो बताती हैं कि उनसे शादी की इच्छा रखने वाले को क्या करना होगा, जिससे एक्ट्रेस उसके साथ जिंदगी बिताने को तैयार हो जाएं. 

Advertisement

पति बन त्याग दे मोह-माया?

महाभारत, देवों के देव... महादेव, पवित्र रिश्ता, दीया और बाती हम जैसे मशहूर सीरियल्स का हिस्सा रह चुकीं कनिष्का ने शोबिज छोड़ विदेश में अपना घर बसा लिया है. पिछले कई सालों से वो लॉस एंजेलिस में रहती हैं, और एक टैक्स एनालिस्ट के तौर पर पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं. विदेश में रहकर एक्ट्रेस महादेव की भक्ति में लीन हो गई हैं और ऐसे ही पति की डिमांड भी करती हैं.

कनिष्का अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी शादी की इच्छा को जाहिर करती रहती हैं और बताती हैं कि उन्हें कैसा पति चाहिए. हाल ही में एक वीडियो शेयर करके उन्होंने लिखा- मेरे दोस्त हैं, कोई सोशल लाइफ नहीं है, लेकिन मैं खुश हूं. और पूरी तरह शांति में हूं. मेरे पास सिर्फ एक चीज है- अपने भगवान के प्रति भक्ति और एक सुंदर जीवन की कल्पना करना, जिसमें सच्चा प्यार हो.

Advertisement

'मेरे थके हुए चेहरे के लिए माफ करें. मैं एक टैक्स एनालिस्ट हूं और इन दिनों 50-60 घंटे लोगों की मदद करने में लगाता/लगाती हूं, क्योंकि टैक्स सीजन खत्म होने वाला है. बाकी समय मैं भगवान का नाम जपने और भजन गाने में बिताती हूं. इसलिए तैयार होने या रील बनाने का समय नहीं मिलता. ये बस एक छोटी सी झलक और प्रेरणा है कि भगवान की भक्ति ही असली और सबसे बड़ी सच्चाई है.'

वीडियो में कनिष्का लिखती हैं- कौन मेरी वाइब से मैच करेगा? एक संत जो अपनी फरारी बेच दे और मेरे साथ स्पिरिचुअल हो जाए और भक्ति को अपना ले. 

खुद से शादी कर ले चुकी हैं तलाक

कनिष्का ने 2022 में खुद से शादी करने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें किसी मर्द की जरूरत नहीं है, वो अपने सपने खुद पूरे कर सकती हैं. एक्ट्रेस के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया था. हालांकि इसके 4 साल बाद उन्होंने बताया कि वो खुद से तलाक ले रही हैं. और एक पति की तलाश कर रही हैं. इसके लिए एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर अपनी ख्वाहिशें भी जताई थीं. कनिष्का ने शर्तों के साथ बताया था कि उन्हें कैसा पति चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement