बॉलीवुड-टेलीविजन एक्टर पुनीत वशिष्ठ और नाजिया इलाही खान का रिश्ता एक बुरे मोड पर खत्म हुआ था. दोनों 6 दिसंबर 2025 में सगाई करने वाले थे. जनवरी में शादी फिक्स थी. लेकिन उससे पहले इनका रिश्ता टूट गया. नाजिया ने सोशल मीडिया पर पुनीत और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. अब एक्टर ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है.
शादी के लिए किया था प्रपोज?
नाजिया संग रिश्ते पर बात करते हुए पुनीत बताते हैं कि हमारी बातचीत को सिर्फ 20 दिन शुरू हुए थे और उन्होंने मुझसे बोला कि शादी का क्या प्लान है. मैंने उनसे कहा कि कोई देवी स्वरूप आ जाएगी, तो कर लूंगा. उन्होंने कहा तो क्या मैं बुरी लगती हूं आपको. उन्होंने मेरे बारे में सब जान लिया था. मैं तोल मोल के नहीं बोल पाता हूं. ये अपने इंटरव्यू में कहती थी कि मुझे सनातनी चाहिए. मैंने अपने परमात्मा से बात की और कहा कि ये रिश्ता आपको अपर्ण है. मैंने नाजिया से कहा कि मुझे यकीन नहीं आप मुझसे शादी करना चाहती हैं. फिर लव यू चालू हो गया. पुनीत ने ये भी कहा कि नाजिया ने तीन शादियां की हैं.
kadakk bedhadak official के पॉडकास्ट में एक्टर ने कहा कि दही हांडी के टाइम पर मुंबई आई थीं. मैं जेडब्ल्यू मैरियट के सामने रहता हूं. वो मुझे बहुत बड़ी-बड़ी बातें करती थीं. मैंने उनसे कहा कि आप बहुत पैसे वाली हैं. उन्होंने प्यार में पैसा कहां होता है. मैं जेडब्ल्यू मैरियट में आ रही हूं, तो आपको पुलिस कमिश्नर से मिलाऊंगी.
मां को कसा तंज
पुनीत ने कहा कि वो मेरे फिल्मी करियर के बारे में भी जानती थीं. उन्होंने कहा कि आप काम कीजिए मैं पैसे लगा दूंगी. मैंने कहा, आप देख लो अगर 100 करोड़ कमाएगी फिल्म, मुझे और मेरी मां को 2 करोड़ दे देना. बाकी 98 आप रख लेना. तो बोलीं हां आपकी मां... मां के प्रति वो पहले से ही कंज कसती थीं, जिसे मैंने पहले ज्यादा नोटिस नहीं किया था.
फिर वो जेडब्ल्यू मैरियट में नहीं रहीं. किसी के फ्लैट में रहीं. वहां पर हम साथ में रहे. पहले दिन से ही एक ही कमरे में सोते थे. उन्होंने मुझसे कहा था कि एसपी मेरे बैग उठाते थे. मिलने से पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर हमारी इंगेजमेंट अनाउंसमेंट कर दी थी. पहले कहा था राम मंदिर में इंगेजमेंट होने वाली थी. दूसरी बार हम लोग देहरादून में मिले इंटरव्यू के लिए मिले. धीरे-धीरे इनका एग्रेसिव रूप सामने आने लगा. मां के लिए तंज कस रही हैं. इन्होंने मुझपर आरोप लगाया था कि मैं सिगरेट पीता हूं. मैं पांच महीने पहले ही सिगरेट छोड़ चुका था. मेरी सिगरेट इनकी वजह से दोबारा शुरू हुई थी.
इन्होंने 6 दिसंबर को इंगेजमेंट फिक्स कर दी थी. कहा था कि जनवरी में शादी करूंगी. मैंने कहा कि टाइम लेते हैं. एक-दूसरे के रिश्ते को बेहतर करते हैं. मैंने जैसे ही सगाई के लिए मना किया उसका गुस्सा बाहर आने लगा. वो चिल्लाने लगी. बोलीं सोशल मीडिया से फोटोज हटा दो. मैंने कहा कि मैं ये नहीं करूंगा, क्योंकि मैं उन्हें अपनी पत्नी मानने लगा था. लेकिन मैं समझ गया था कि ये सिर्फ पॉलिटिकल पब्लिसिटी स्टंट था.
पुनीत ने कहा कि मैंने नारद मुनी का रोल निभाया था. मैं जब इनके साथ रिश्ते में आया, तो निद्रा में ही था. जेठअन एकदशी के दिन मैंने उन्हें मना कर दिया. 45 मिनट के अंदर आकर इन्होंने मेरी मां के साथ बदतमीजी से बात की. कहा कि मेरी दो शादी हुई है. मेरी पहली वाइफ ने इन्हें सब सच बता दिया है. पुनीत ने कहा कि नाजिया पर 20 केस चल रहे है. इनकी एक्टिंग चल रही है. इन्हें वेस्टर्न कपड़ों और बैग्स का शौक. ये कैमरे पर जो हैं, रियल लाइफ में वैसी नहीं हैं. ये कोई देवी नहीं हैं.
aajtak.in