खतरों के खिलाड़ी और डांस दीवाने टीवी के मोस्ट फेमस रियलिटी शोज में से एक हैं. एक तरफ खतरों के खिलाड़ी को फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है तो वहीं डांस दीवाने भी लगातार चर्चा में बना हुआ है. अब खबरें हैं कि कलर्स के ये दो बड़े शोज स्पेशल एपिसोड के लिए साथ आने वाले हैं. जल्द ही इसके लिए शूटिंग शूरू होनी है.
साथ आएंगे खतरों के खिलाड़ी- डांस दीवाने
स्पॉटबॉय ने सोर्स के हवाले से लिखा- ये बेहद खास एपिसोड होने वाला है, जहां खतरों के खिलाड़ी और डांस दीवाने से 6-6 कंटेस्टेंट्स साथ होंगे. शूट 9 सितंबर से 15 सितंबर के बीच में होने की संभावना है. और इस महीने के आखिर में ये ऑन एयर होगा. हालांकि, इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
बता दें कि खतरों के खिलाड़ी को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं. शो को बेहद पसंद किया जा रहा है. फिलहाल शो में श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, सना मकबूल, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, वरुण सूद जैसे स्टार्स हैं.
बिग बॉस में अबतक इन भोजपुरी सितारों ने जमाई धाक, अक्षरा सिंह नहीं कर सकीं कमाल
मालदीव में करण बूलानी संग हनीमून मना रहीं रिया कपूर, शेयर की फोटो
दिव्यांका को मिला टिकट टु फिनाले
दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में टिकट टु फिनाले जीत लिया है. शो में दिव्यांका का धाकड़ अंदाज देखने को मिला. रोहित शेट्टी भी दिव्यांका से काफी इम्प्रेस हैं.
वहीं डांस दीवाने में माधुरी दीक्षित जज हैं. इस शो को भी काफी पसंद किया जा रहा है. शो में स्पेशल गेस्ट भी देखने को मिलते हैं. कुछ समय पहले ही शो में एक्ट्रेस शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला पहुंचे थे. दोनों ही शोज कलर्स चैनल पर ऑन एयर हो रहे हैं.
aajtak.in