नए साल के बाद से ही सभी सेलिब्रिटीज की न्यू ईयर पोस्ट सामने आ रही है. इसी बीच टीवी के मशहूर टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए सभी को अनोखे अंदाज में न्यू ईयर विश किया है.
अंकिता संग किया पोल डांस
अब आप सोचेंगे कि अनोखे अंदाज में कैसे? दरअसल करण ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो स्लो मोशन में है. अंकिता और करण कैमरे को लुक देते हुए बारी बारी गाना गाते हुए डांस कर रहे हैं. जिसमें अंकिता और करण दोनों ने ही ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है.
Bigg Boss 15: Pratik Sehajpal संग Umar Riaz ने की हाथापाई, क्या फिनाले के करीब आकर शो से हुए बाहर?
पोस्ट शेयर करते हुए करण ने लिखा लाइट्स, कैमरा, एक्शन, बच के रहना, 2022 हम आ रहे हैं. शेयर की हुई वीडियो में बादशाह का बच के रहना गाना बैकग्राउंड में चल रहा है.
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला रणवीर सिंह की फिल्म 83 का जादू, जल्द ही OTT पर होगी रिलीज?
दोस्तों साथ मनाया नया साल
पोस्ट में वीडियो के अलावा करण की उनके दोस्तों संग कुछ तस्वीरें भी हैं जिससे पता चलता है कि करण ने अपना नया साल दोस्तों के साथ एजॉय करते हुए सेलिब्रेट किया है. करण की इन तस्वीरों में अंकिता के पति विक्की जैन के साथ साथ टीवी एक्टर्स सना मकबूल, पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा भी एजॉय करते नजर आ रहे हैं.
कसौटी जिन्दगी से की थी एक्टिंग की शुरुआत
करणवीर बोहरा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मशहूर टीवी सीरियल कसौटी जिन्दगी की से की थी, उसके बाद कई टीवी सीरियल में काम करने के बाद किस्मत कनेक्शन, मुंबई 125 किलोमीटर जैसी फिल्मों में काम किया, साथ ही करण नच बलिए 4, झलक दिखला जा 6, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5 और बिग बॉस 12 में भी नजर आ चुके हैं.
aajtak.in