बिग बॉस कंटेस्टेंट ने हटाया मास्क तो कट गया चालान, जैस्मिन ने बताया

एक अन्य यूजर ने हंसने वाले इमोजी बनाते हुए लिखा- उसने तो मेरा दिन बना दिया. मालूम हो कि हाल ही में अली गोनी और जैस्मिन भसीन जम्मू में थे जहां दोनों ने अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताया.

Advertisement
अली गोनी और जैस्मिन भसीन अली गोनी और जैस्मिन भसीन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन हाल ही में जुहू में स्पा सेशन के बाद अली गोनी के साथ स्पॉट हुईं. पापाराजी ने उनकी तस्वीरें लीं जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इस दौरान कुछ फोटोग्राफर्स ने जब जैस्मिन से उनका मास्क हटाने को कहा तो उन्होंने कागज का एक टुकड़ा दिखाते हुए पैपराजी से कहा कि उनका आज ही चालान हुआ है. ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

Advertisement

जैस्मिन ने बहुत जोर देने पर जब मास्क हटाया भी तो कुछ ही देर बाद वापस पहन लिया. जैस्मिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें लाखों की तादात में लाइक्स और कॉमेंट मिल रहे हैं. एक यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा- हाहाहा वो बहुत क्यूट लग रही है. एक अन्य फैन ने लिखा- मैं जैस्मिन का बहुत बड़ा फैन हूं.

एक अन्य यूजर ने हंसने वाले इमोजी बनाते हुए लिखा- उसने तो मेरा दिन बना दिया. मालूम हो कि हाल ही में अली गोनी और जैस्मिन भसीन जम्मू में थे जहां दोनों ने अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताया. अली ने अपना बर्थडे भी वहीं पर सेलिब्रेट किया. अली ने इस दौरान तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- हम ही हमारी दुनिया हैं.

Advertisement

बिग बॉस में पॉपुलर रही जोड़ी

अली के इस कैप्शन के साथ तस्वीरें शेयर करते ही जैस्मिन ने कॉमेंट बॉक्स में कई सारे हर्ट इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. बता दें कि बिग बॉस सीजन 14 में अली गोनी और जैस्मिन भसीन अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे थे. अली बिग बॉस हाउस में गए तो थे जैस्मिन का सपोर्ट करने लेकिन उनका गेम इतना अच्छा रहा कि वह जैस्मिन के काफी बाद तक खेल में बने रहे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement