रियलिटी शो India's Got Talent का नया सीजन दर्शकों का दिल जीत रहा है. इस शो पर एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट आ रहे हैं और अपने टैलेंट से जजों और ऑडियंस के होश उड़ा रहे हैं. अब शो पर लंगा ग्रुप के नाम से एक राजस्थानी लोक गीत गाने वाला ग्रुप आने वाला है. शो के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि कैसे इस ग्रुप ने अपने गाने से जजों को खुश कर दिया.
लंगा ग्रुप ने किया जजों को इम्प्रेस
इस्माइल खान अपने लंगा ग्रुप के साथ India's Got Talent पर अपने टैलेंट का शानदार प्रदर्शन करने पहुंचे हैं. शो का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में आप इस्माइल और उनके साथी गायकों को राजस्थानी लोक म्यूजिक और बॉलीवुड का मजेदार मिश्रण गाते देख सकते हैं. लंगा ग्रुप, फरहान अख्तर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के गाने स्लो मोशन अंग्रेजा को अपने अंदाज में गा रहा है.
किरण खेर ने बादशाह के ड्राइवर की खोली पोल, बोलीं 'उससे गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही थी'
ग्रुप की परफॉरमेंस देखकर किरण खेर बेहद खुश नजर आईं. उन्होंने ग्रुप की तारीफ की. वहीं शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुन्तशिर, ग्रुप की परफॉरमेंस में लीन हो गए. प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है लंगा ग्रुप के सभी सदस्यों ने पगड़ी पहनी हुई है. लेकिन इस्माइल खान का सिर खाली है. ऐसे में जज शिल्पा शेट्टी, इस्माइल खान से पूछती हैं कि सभी ने पगड़ी पहनी है, आपने क्यों नहीं? इस्माइल कहते हैं कि जब कोई आदमी अपनी बच्ची की शादी कर्ज लेकर करता है तो पगड़ी नहीं पहनता. ये बात शिल्पा इमोशनल हो जाती हैं.
इस वीकेंड आप भी इस परफॉरमेंस को देख पाएंगे. India's Got Talent सीजन 9 की शरूआत 15 जनवरी को हुई थी. तब से अभी तक कई लोग अपने टैलेंट का प्रदर्शन शो पर कर चुके हैं. साथ ही जज शिल्पा शेट्टी, किरण खेर, बादशाह और मनोज मुन्तशिर की मस्ती भी दर्शकों को देखने मिल रही है. शिल्पा अक्सर फनी वीडियो पोस्ट कर फैंस को ट्रीट देती हैं.
aajtak.in