'सभी क्रिमिनल्स को बरी करें', शिल्पा शिंदे पर बरसीं हिना, PM मोदी से कर डाली अपील

शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई हैं. दोनों एक दूसरे पर जमकर कटाक्ष मार रही हैं. हिना ने अब ये मामला पीएम मोदी तक पहुंचा दिया है. जानें कैसे.

Advertisement
हिना का शिल्पा पर कमेंट (Photo: Instagram @shilpa_shinde_official/realhinakhan) हिना का शिल्पा पर कमेंट (Photo: Instagram @shilpa_shinde_official/realhinakhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

शिल्पा शिंदे और हिना खान की सोशल मीडिया कैटफाइट सुर्खियों में बनी हुई है. शिल्पा के प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा केस करने का कुबूलनामा सेलेब्स को चौंका रहा है. हिना खान ने भी इस मुद्दे पर रिएक्ट करते हुए शिल्पा को आड़े हाथों लिया. इसके बाद से दोनों हीरोइनों के बीच जग छिड़ गई है. 

हिना का शिल्पा पर निशाना
अब हिना ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लिखकर पीएम मोदी से खास अपील कर डाली है. हिना ने शिल्पा पर तंज कसते हुए लिखा- देश के माननीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कानून मंत्री, प्लीज जेल से उन सभी गुनहगारों को बरी कर दीजिए जो जुर्म करके अपना गुनाह कुबूल कर चुके हैं. क्योंकि उनके अंदर हिम्मत है. क्योंकि वो फाइटर्स हैं. क्योंकि वो सच के साथ खड़े रहे. इसलिए भी क्योंकि जब उन्होंने क्राइम किया था किसी ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया. ये सब लिखने के बाद हिना ने लाफिंग और सरप्राइजिंग इमोजी बनाया.

Advertisement
हिना की पोस्ट

शिल्पा के कबूलनामे पर रिएक्ट करते हुए सबसे पहले हिना ने एक्ट्रेस की हरकत को शर्मनाक बताया था. प्रोड्यूसर के शिल्पा संग दोबारा 'भाभीजी घर पर हैं' में काम करने पर हैरानी जताई थी. एक्ट्रेस के मुताबिक, इस पूरे केस में आम जनता के साथ मजाक हुआ था. हिना की पोस्ट का शिल्पा ने तुरंत जवाब दिया. शिल्पा ने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि कई लोग उनके नाम पर आज तक पब्लिसिटी पा रहे हैं. उन्होंने हिना की बीमारी का मजाक उड़ाया. एक्ट्रेस ने कहा कि कुत्ते भौंकते रहेंगे. उन्हें ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता है. 

इस विवाद में कई और सेलेब्स ने रिएक्ट किया है. उन्होंने शिल्पा शिंदे को खरी खोटी सुनाई है. उनका कहना है शिल्पा के खिलाफ एक्शन होना चाहिए. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जेल में डालने की मुहिम चलाई जा रही है. शिल्पा को सपोर्ट कम बैशिंग ज्यादा मिल रही है. हालांकि एक्ट्रेस का कहना है वो पहले से जानती थीं उनके खिलाफ लोग बोलेंगे, वो ट्रोलिंग के लिए तैयार हैं. उन्हें किसी की बातों से फर्क नहीं पड़ता. वो अपनी नजरों में उठना चाहती थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »