एक साथ 2 बच्चों का पिता बना मशहूर एक्टर, ज‍िंदगी में आख‍िरी क्या बदल गया?

मशहूर टीवी एक्टर गौतम रोडे ने फादरहुड जर्नी पर बात की है. उन्होंने बताया कि जुड़वा बच्चों का पिता बनने के बाद वो अपने काम को लेकर पहले से भी ज्यादा सीरियस हो गए हैं.

Advertisement
पिता बनकर नहीं बदली गौतम की जिंदगी  (Photo: Instagram @rodegautam) पिता बनकर नहीं बदली गौतम की जिंदगी (Photo: Instagram @rodegautam)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी टीवी टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं. उन्होंने साल 2023 में जुड़वा बच्चों का वेलकम किया था. गौतम की पत्नी पंखुड़ी ने एक बेटे और एक बेटी को एक साथ जन्म दिया था. गौतम ने अब बताया कि पिता बनने के बाद भी वो करियर पर पहले की तरह फोकस्ड हैं और काम कर रहे हैं. 

क्या बोले गौतम?

Advertisement

गौतम रोडे ने बताया कि जुड़वा बच्चों का पिता बनने के बाद उनकी प्रोफेशनल जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया. उन्होंने ये भी कहा कि पिता बनने के बाद वो काम को लेकर पहले से भी ज्यादा फोकस्ड हो गए हैं. वो पहले से भी ज्यादा चैलेंजिंग रोल्स कर रहे हैं. एक परफॉर्मर के तौर पर खुद को ग्रो करना चाहते हैं. 

गौतव ने समाचार एजेंसी संग बातचीत में पिता बनने के बाद की अपनी जर्नी शेयर की. एक्टर बोले- एक्टर के तौर पर मैं अब ज्यादा एक्सपेरिमेंट करना चाहता हूं. मैंने गुड बॉय बनकर कई शोज में पॉजिटिव किरदार निभाए हैं, लेकिन अब मैं अपनी कला को ज्यादा एक्सप्लोर करना चाहता हूं. 

 

'मैं एक ही तरह के किरदार में फंसे नहीं रहना चाहता. अगर मैं एक जैसे ही रोल्स करता रहूंगा, तो एक एक्टर के तौर पर मैं कभी ग्रो नहीं कर पाऊंगा, न ही मैं कुछ नया सीख पाऊंगा. मेरी कुछ पर्सनल बाउंड्रीज हैं, जिन्हें मैं क्रॉस नहीं करना चाहता, जो पहले भी थीं और आगे भी रहेंगी.'

Advertisement

बच्चों-पत्नी संग जिंदगी एन्जॉय कर रहे गौतम

गौतम की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी से शादी रचाई थी. शादी के बाद कपल के घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ. काम के साथ गौतम जुड़वा बच्चों की परवरिश पर भी पूरा ध्यान देते हैं. बेहतरीन एक्टर होने के साथ वो एक शानदार पति और पिता भी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement