शादी करने को बेताब एल्विश यादव, कब रिवील करेंगे गर्लफ्रेंड का चेहरा? बोले- उसकी मांग में सिंदूर...

एल्विश यादव ने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वे जल्द शादी करेंगे और शादी का ऐलान बिना किसी ड्रामे के दुल्हन की फोटो के साथ करेंगे. प्यार को लेकर भी एल्विश ने अपनी फीलिंग्स शेयर कीं.

Advertisement
कब शादी करेंगे एल्विश यादव? (Credit: Instagram/elvish_yadav) कब शादी करेंगे एल्विश यादव? (Credit: Instagram/elvish_yadav)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

यूट्यूबर एल्विश यादव अपने करियर के पीक पर हैं. वो हर जगह नजर आते हैं. रियलिटी हो या कुकिंग शो, म्यूजिक वीडियो, फिल्मों के अलावा व्लॉग में भी दिखाई देते हैं. कहना गलत नहीं होगा कि एल्विश ने एंटरटेनमेंट के सभी सिस्टम को हैंग कर रखा है. वो इन दिनों डेटिंग रियलिटी शो इंगेज्ड के सेकंड सीजन को जिया शंकर संग होस्ट कर रहे हैं.

Advertisement

कब शादी करेंगे एल्विश?
शो में कंटेस्टेंट्स अपने प्यार की तलाश करते हैं. जिसके साथ उनकी वाइब मैच होती है, उसे डेट करते हैं. फाइनल राउंड में कपल्स की रोका टाइप सेरेमनी होगी. इस शो और अपनी लव लाइफ पर एल्विश ने ईटाइम्स संग बात की. यहां उन्होंने बताया कि वो किसी के साथ रिश्ते में हैं. वो जल्द शादी करेंगे. एल्विश ने ये भी कहा कि वो शादी की अनाउंसमेंट को लेकर कोई ड्रामा क्रिएट नहीं करेंगे. सीधे मैरिज फोटो को पब्लिक के बीच शेयर करेंगे.

एल्विश ने कहा- मैं जल्द शादी करूंगा. लोगों को कैसे बताना है ये भी मैंने सोच लिया है. कोई सस्पेंस नहीं क्रिएट होगा. मैं ना ही किसी तरह का टीजर दूंगा, ना ही लोगों से कहूंगा कि अंदाजा लगाओ दुल्हन कौन है. किसी तरह का ड्रामेटिक चेहरा नहीं दिखाया जाएगा. मैं अपनी वेडिंग को शादी की फोटो के साथ अनाउंस करूंगा. मैं दुल्हन की मांग में सिंदूर भरी हुई फोटो पोस्ट करूंगा. सीधा और सिंपल तरीका, मैं ऐसा ही हूं.

Advertisement

एल्विश ने बताया कि प्यार उनके लिए वो फीलिंग है जो कई सारे ऑप्शन होने के बावजूद बस उस एक शख्स के साथ हर दिन बिताना चाहे. प्यार 100 प्रतिशत होना चाहिए. ये 99 फीसदी नहीं हो सकता. इसमें 1 प्रतिशत भी शक की गुंजाइश नहीं होती. मैं इसे लेकर बिल्कुल क्लियर हूं. अगर हम साथ हैं तो पूरी तरह से कमिटेड हैं. वरना उस रिश्ते का कोई मतलब नहीं है. एल्विश ने कहा- एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से होने पर हमारे आसपास कई सारे अट्रैक्टिव लोग होते हैं. लेकिन अगर आपका प्यार सच्चा हो, तो आप उन लोगों की तरफ ध्यान भी नहीं दोगे. 

अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताते हुए यूट्यूबर ने कहा- प्यार का मतलब आप उस इंसान के बिना नहीं जी सकते. वो मेरी पार्टनर है. मैं हर चीज उसके साथ शेयर करना चाहूंगा. मैं उसे खुद से जुड़ी हर बात बताना चाहता हूं. पूरे दिन के बारे में उससे गॉसिप करना चाहता हूं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement