'बच्चा कर लो, वरना देर हो जाएगी' दिव्यांका त्रिपाठी ने सुने ताने, 41 की उम्र में बन रहीं मां

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 41 साल के हैं और जल्द माता-पिता बनने वाले हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने जिंदगी के इस पड़ाव में आकर मां बनने के अपने फैसले और औरतों की प्रेग्नेंसी को लेकर समाज की सोच पर बात की.

Advertisement
40 में मां बनने पर बोलीं दिव्यांका (Photo: Instagram/divyankatripathidahiya) 40 में मां बनने पर बोलीं दिव्यांका (Photo: Instagram/divyankatripathidahiya)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर जल्द खुशियां दस्तक देने वाली हैं. शादी के 10 साल बाद, वो और उनके पति विवेक दहिया पेरेंट्स बनने वाले हैं. एक्ट्रेस 41 साल की उम्र में नैचुरल तरीके से मां बनने वाली हैं, जो कई लोगों के लिए काफी शॉकिंग न्यूज भी है. दिव्यांका की प्रेग्नेंसी पर काफी चर्चा हो रही है, जिसपर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है. 

Advertisement

41 की उम्र में मां बनने पर क्या बोलीं दिव्यांका?

दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन इंडस्ट्री की बड़ी हीरोइन में से एक हैं. जब उनकी प्रेग्नेंसी की न्यूज सामने आई, तो कई लोगों के अटकले लगानी शुरू कर दीं कि वो IVF के जरिए मां बनेंगी. 40 साल की उम्र में मां बनना अक्सर समाज में थोड़ा अलग नजरिए से देखा जाता है. दिव्यांका ने वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में समाज की सोच पर सवाल उठाए हैं. 

उनका कहना है, 'ये बात तो हर जगह सुनाई देती है कि 30 साल से ऊपर हो गई तो औरत के लिए बच्चा होना मुश्किल हो जाता है. इससे औरतों पर बेकार का दबाव पड़ता है. कई औरतों को और भी ज्यादा तकलीफ होती है क्योंकि वो बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में रहती हैं. मुझे लगता है कि खुश रहना, भगवान पर भरोसा रखना और अच्छी-अच्छी सोच रखना- इनसे बहुत फर्क पड़ता है. बहुत गुस्सा आता है ये देखकर कि जब कोई औरत थोड़ी देर से, मतलब थोड़ी उम्र में प्रेग्नेंट होती है, तो लोग बस उसकी उम्र ही निकालते रहते हैं.' 

Advertisement

लेट प्रेग्नेंसी पर क्या है एक्ट्रेस के पति की सोच?

दिव्यांका के पति विवेक दहिया ने भी 40 की उम्र में प्रेग्नेंसी वाली सोच पर बात की. उन्होंने कहा कि आजकल वक्त बदल चुका है और लोग ये सब बातें अब नहीं समझते हैं. एक्टर ने कहा, 'मैंने भी बहुत लोगों को कहते सुना है कि बच्चा कर लो, वरना देर हो जाएगी. लेकिन मुझे ये बात समझ नहीं आती. अब जमाना बदल चुका है. लोग अपनी सेहत और फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं, उसमें इनवेस्ट करते हैं. मुझे तो ठीक 30 साल के लड़के जितनी एनर्जी लगती है, और दिव्यांका को भी वैसी ही फीलिंग आती होगी. साथ ही मुझे लगता है कि प्रेग्नेंसी तब ज्यादा खुशहाल और अच्छी होती है, जब लोग मानसिक रूप से तैयार हों और हर चीज में सुरक्षित महसूस करें.'

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के दौरान ही एक-दूसरे के करीब आए थे. दोनों में प्यार बढ़ा और साल 2016 में कपल ने शादी कर ली. अब वो जल्द अपने आने वाले बच्चे के लिए एक शानदार बेबी शावर इवेंट भी रखने वाले हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement