'वो सांस ले रही है?',1 महीने की बेटी के बीमार होने पर डरीं Debina Bonnerjee, अस्पताल लेकर भागीं, फिर...

देबीना बनर्जी ने बताया कि उनकी छोटी बेटी की तबीयत खराब है. जिसकी वजह से वे परेशान हैं. वे कहती हैं- अचानक वो चोक करने लगी. वो सांस नहीं ले पा रही थी. मैं और गुरमीत उसे लेकर तुरंत अस्पताल भागे. पता चला कि जुकाम की वजह से उसकी नाक ब्लॉक हो गई है. वो सांस नहीं ले पा रही थी.

Advertisement
देबीना बनर्जी देबीना बनर्जी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

एक मां के लिए उसकी संतान से बढ़कर कुछ भी नहीं. एक्ट्रेस देबीना बनर्जी के लिए भी उनकी दोनों बेटियों से बढ़कर कुछ नहीं. देबीना के व्लॉग्स देखकर आपको लगता होगा उनकी लाइफ कितनी हैपिनिंग और स्मूथ चल रही है. लेकिन जो दिखता है वैसा होता नहीं. देबीना ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में रियलिटी से रूबरू कराया है. यहां एक्ट्रेस का दर्द भी छलका. उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी की तबीयत खराब है. जिसकी वजह से वे परेशान हैं.

Advertisement

बीमार है देबीना की बेटी
देबीना कहती हैं जितनी अमेजिंग चीजें मैं अपने व्लॉग में दिखाती हूं उतनी होती नहीं है. आप सभी को पता है मेरी छोटी बेटी नीनुड़ी वो थोड़ी पहले पैदा हुई थी. वो थोड़ी कमजोर है. रविवार को अचानक वो चोक करने लगी. वो सांस नहीं ले पा रही थी. मैं और गुरमीत उसे लेकर तुरंत अस्पताल भागे. पता चला कि जुकाम की वजह से उसकी नाक ब्लॉक हो गई है. वो सांस नहीं ले पा रही थी. उसका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 92 हो गया था. ये क्रेजी था. कैसे हमने घर से अस्पताल तक का सफर तय किया है ये हमें पता है. मैं गुरमीत से बस यही पूछ रही थी कि वो सांस ले रही है ना? ये सब बताते हुए देबीना इमोशनल हो गई थीं. उनकी आंखों में आंसू थे.

Advertisement
देबीना

देबीना कब रिवील करेंगी बेटी का चेहरा?
एक्ट्रेस कहती हैं वे जितना आसान दिखाती हैं उतना नहीं है. हर दिन नए चैलेंज होते हैं. छोटी बेटी की तबीयत अब थोड़ी बेहतर है. वे उसका पूरा ध्यान रख रहे हैं. देबीना ने ये सब चैलेंजिग बताया है. देबीना ने बताया कि उन्हें आजकल हर मिनट ऐसा लगता है कि उन्हें रोना आ रहा है. एक्ट्रेस को लगता है शायद ये पोस्टपार्टम डिप्रेशन भी हो सकता है. लेकिन वो कंफर्म नहीं कह सकती हैं कि ऐसा ही है. देबीना ने फैंस से उनकी बेटी के लिए दुआ करने की अपील की. उन्होंने बताया कि वो जल्द ही बेटी का फेस रिवील करेंगी. पहले वो बाहर की दुनिया में एडजस्ट हो जाए. 

देबीना को क्यों आया गुस्सा?

व्लॉग में देबीना एक यूजर का सवाल सुनकर गुस्सा हो गईं. शख्स ने कहा था कि वो अपनी पहली बेटी लियाना को इग्नोर कर रही हैं. इस बात को सुन देबीना गुस्से में आईं और उन्होंने कहा क्या कोई अपनी एक आंख को फोड़ सकता है? एक मां से ऐसा सवाल कभी भी मत पूछना और मुझसे ऐसे सवाल करने की कोई जरूरत नहीं है. 

देबीना टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी की पत्नी हैं. दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारे हैं. 4 अक्टूबर 2021 को उनकी शादी हुई थी. अप्रैल 2022  में उनकी पहली बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने लियाना रखा है. 11 नवंबर  2022 को देबीना की दूसरी बेटी हुई. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement