वड़ा पाव बेचकर रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं चंद्रिका दीक्षित बीते कुछ समय से अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पति युगम गेरा संग उनके रिश्ते में दरार पड़ गई है. उनकी शादी टूटने की कगार पर है. मगर पति संग बिखरे रिश्ते के बीच चंद्रिका दूसरी शादी को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. अब उन्होंने दूसरी शादी का सच बताया है.
क्या बोलीं वड़ा पाव गर्ल?
दरअसल, पति संग अनबन के बीच चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन संग शादी के जोड़े में तस्वीरें शेयर की थीं. तस्वीरें वायरल होने के बाद कई लोगों को लगा था कि चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन से दूसरी शादी कर ली है. चंद्रिका मिस्ट्री मैन संग अक्सर ही रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती हैं. दोनों का रिश्ता हेडलाइन्स में बना रहता है.
अब एक पॉडकास्ट में चंद्रिका ने सेकंड मैरिज पर चुप्पी तोड़ी है. चंद्रिका बोलीं- सिंदूर वाली वीडियो लोगों ने बहुत देखी, लेकिन क्या कभी ध्यान दिया कि क्या सचमें उसने (मिस्ट्री मैन) मेरी मांग में सिंदूर भरा? सिर्फ एक टीका लगाया था. लोगों ने टीके को सिंदूर में कंवर्ट कर दिया.
चंद्रिका आगे बोलीं- क्या आज से पहले मैंने कभी सिंदूर नहीं लगाया था. पर लोगों ने कहा कि इसने तो शादी कर ली. क्या बिना डिवोर्स लिए शादी कर लूंगी. मेरा कभी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है कि मैंने पति को डिवोर्स दे दिया. कभी मैंने ऐसा कुछ नहीं बोला.
चंद्रिका से पूछा गया कि वो मिस्ट्री मैन संग फिर इस तरह के वीडियोज क्यों बना रही हैं? इसपर उन्होंने कहा- हम इसे काम की तरह लेते हैं. हम क्रिएटर हैं. काम समझकर बनाते हैं. चंद्रिका बोलीं उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कुछ गलत किया है.
चंद्रिका का पति संग झगड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. चंद्रिका का कहना है कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया है. उनके पति का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर चल रहा है. चंद्रिका के पति ने इस बात को स्वीकार भी किया है और माफी भी मांगी है. लेकिन चंद्रिका शायद पति को माफ करने के मूड में नहीं हैं. देखने वाली बात होगी कि उनका रिश्ता आगे क्या मोड़ लेगा.
aajtak.in