इंडिया के सबसे बड़े कंट्रोर्शियल शो बिग बॉस को इस साल पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया. टीवी की तरह ओटीटी पर भी शो ने खूब धूमाल मचाया. शो में हाईवोल्टेज ड्रामा, लड़ाई, दोस्ती और रोमांस का जबरदस्त डोज देखने को मिला. ऑडियंस को एंटरटेन करने के बाद अब शो अपने अंतिम सफर पर है. 18 सितंबर को शो का ग्रैंड फिनाले हैं.
कौन हैं बीबी ओटीटी के सबसे दमदार कंटेस्टेंट्स?
बिग बॉस ओटीटी में 5 कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी के लिए एक दूसरे से लड़ रहे हैं. इनमें शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, राकेश बापट, प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल का नाम शामिल है. सभी फाइनलिस्ट यूं तो काफी मेहनत करके फिनाले में पहुंचे हैं. लेकिन इनमें ट्रॉफी जीतने के सबसे ज्यादा डिजर्विंग तीन कंटेस्टेंट्स शामिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट है.
प्रतीक, शमिता और निशांत पहले दिन से ही फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं. शो में तीनों ने हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय सामने रखी. अपने इमोशंस सामने रखे और बिना किसी से डरे अपना गेम खेला. घर में लड़ाई किसी से भी हुई हो लेकिन इन तीनों की आवाज को कोई दबा नहीं पाया. शुरुआत में जहां प्रतीक को बदतमीज माना जा रहा था, तो वहीं शो के अंत तक प्रतीक फैंस समेत सेलेब्स के भी फेवरेट कंटेस्टेंट बन गए. निशांत के गेम की भी हर कोई सराहना कर रहा है. वहीं शमिता शेट्टी की बात करें तो उन्होंने भी हर परिस्थिति का डटकर सामना किया और अपनी आवाज को बुलंद रखा.
Bigg Boss OTT Finale: कब, कहां और कैसे देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले एपिसोड? विनर को मिलेंगे इतने पैसे!
सलमान खान के शो में शामिल होंगे ये कंटेस्टेंट्स?
रिपोर्ट्स हैं कि बिग बॉस ओटीटी के विनर के साथ एक दूसरे कंटेस्टेंट को भी सलमान खान के शो में शामिल होने का मौका मिलेगा. ऐसे में अगर गेम के हिसाब से देखें तो निशांत भट्ट बीबी ओटीटी में सबसे बेहतरीन गेमर साबित हुए हैं. कई लोगों ने उनके गेम से इंप्रेस होकर यह भी बोला कि उन्हें बिग बॉस के लिए कंटेस्टेंट्स को क्लास देनी शुरू कर देनी चाहिए.
वहीं खेल के साथ जब व्यक्तित्व को दुनिया के सामने रखने की बात आती है तो प्रतीक सहजपाल बाजी मार लेते हैं, क्योंकि वो शो में दिमाग के साथ अपने इमोशंस को भी खूबसूरती से पेश करते हुए देखे गए हैं. वहीं पॉपुलैरिटी और स्पाइसी मसाला एड करने की बात आती है तो शमिता शेट्टी इन दोनों को कड़ी टक्कर देती हैं. ऐसे में शमिता, निशांत और प्रतीक बिग बॉस के टॉप 3 फाइनलिस्ट बनना पूरी तरह से डिजर्व करते हैं. लेकिन अब देखने वाली बात होगी की 18 सितंबर को बिग बॉस ओटीटी के विनर का खिताब कौन जीतता है और सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में किसे जाने का मौका मिलता है.
aajtak.in