Bigg Boss OTT के फिनाले में करण जौहर के साथ स्टेज शेयर करेंगे रितेश-जेनेलिया, Winner का नाम करेंगे अनाउंस!

रितेश देशमुख और जेनेलिया 18 सितंबर को बिग बॉस ओटीटी के ग्रैंड फिनाले में एंट्री करेंगे और करण जौहार के साथ स्टेज शेयर करते हुए नजर आएंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रितेश और जेनेलिया बिग बॉस ओटीटी के विनर्स या विनर का नाम अनाउंस करेंगे, जिन्हें सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में शामिल होने का मौका मिलेगा. 

Advertisement
रितेश और जेनेलिया रितेश और जेनेलिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST
  • बीबी ओटीटी के फिनाले में एंट्री करेंगे रितेश-जेनेलिया
  • रितेश-जेनेलिया करेंगे विनर का नाम अनाउंस
  • 18 सितंबर को है ग्रैंड फिनाले

बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स समेत फैंस की धड़कनें भी तेज हैं, क्योंकि दो दिन बाद शो को अपना पहला विनर मिलने वाला है. ग्रैंड फिनाले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को जीताने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें जमकर सपोर्ट कर रहे हैं. अब नई जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया बिग बॉस ओटीटी के विनर के नाम की घोषणा करेंगे. 

Advertisement

बीबी ओटीटी के फिनाले में नजर आएंगे रितेश-जेनेलिया 

रितेश देशमुख और जेनेलिया 18 सितंबर को बिग बॉस ओटीटी के ग्रैंड फिनाले में एंट्री करेंगे और करण जौहार के साथ स्टेज शेयर करते हुए नजर आएंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रितेश और जेनेलिया बिग बॉस ओटीटी के विनर्स या विनर का नाम अनाउंस करेंगे, जिन्हें सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में शामिल होने का मौका मिलेगा. 

Bigg Boss OTT Finale: कब, कहां और कैसे देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले एपिसोड? 

Bigg Boss OTT में शॉकिंग मिड वीक एलिमिनेशन, फिनाले से 2 दिन पहले नेहा भसीन हुईं आउट 

फिनाले के लिए शुरू हुईं तैयारियां
ओवर-द-टॉप ड्रामा, झगड़े और रोमांस के बाद अब शो अपने अंतिम पड़ाव पर है. 2 दिन बाद 18 सितंबर को बिग बॉस ओटीटी का ग्रैंड फिनाले है. फिनाले में सुपर सिजलिंग दिखने के लिए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. 

Advertisement

इन 5 कंटेस्टेंट्स में से कोई बनेगा विनर
बीते दिन देर रात नेहा भसीन शो से एलिमिनेट हो गई हैं. नेहा के निकलने के बाद अब शो को अपने फाइनल टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. टॉप 5 में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल और राकेश बापट अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. अब देखना होगा कि 18 सितंबर को किस के सिर सजता है बिग बॉस ओटीटी के विनर का ताज. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement