Karwa Chauth 2022: कपिल शर्मा ने पत्नी को दिया इतने लाख का गिफ्ट, भारती सिंह बोलीं- मुझे भी चाहिए

कॉमेडियन भारती सिंह करवाचौथ की मेहंदी लगवाने कपिल शर्मा के घर गई थीं. भारती सिंह ने बताया कि कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी को क्या गिफ्ट किया है. भारती कहती हैं- कपिल भाई ने गिन्नी भाभी को आईफोन 14 दिया है. हर्ष भी मुझे दे देना तो मजा आ जाए. मेरा करवाचौथ बन जाए. मुझे भी आईफोन चाहिए.

Advertisement
कपिल शर्मा-भारती सिंह कपिल शर्मा-भारती सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST

करवाचौथ का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है. टीवी की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह भी करवाचौथ की जोर शो से तैयारी कर रही हैं. भारती ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है जिसमें बताया कि वे अमृतसर से मुंबई आ गई हैं. वे कपिल शर्मा के घर करवाचौथ की मेहंदी लगवाने गई थीं. कॉमेडियन ने करवाचौथ की अपनी तैयारी के बारे में भी बताया.

भारती ने पति से मांगा गिफ्ट
व्लॉग में सबसे पहले भारती अपने घर का हाल दिखाती हैं. कैसे उनके अमृतसर से लौटने पर हर्ष ने घर में तूफान मचा रखा था. इसके बाद वे मार्केट निकलती हैं. भारती सिंह बेटे के लिए कार सीट खरीदती हैं. वीडियो में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की मस्ती भी देखने को मिलती है. भारती सिंह कहती हैं- मैं चाहती हूं मेरा पति मुझे डायमंड का कुछ दे या महंगा डिजाइनर पर्स गिफ्ट करे. भारती ने हर्ष से करवाचौथ का गिफ्ट मांगा तो उन्होंने कहा- इस करवाचौथ मैं तुम्हें सबसे प्यारा गिफ्ट देने वाला हूं. भारती  ने कहा- ये प्यारा गिफ्ट मुझे मिल गया है. मुझे कुछ पहनने वाला भी चाहिए. मुझे अगर अच्छा गिफ्ट मिला तो मैं चांद देखकर खाना खाऊंगी. अगर गंदा गिफ्ट मिला तो बीच में ही पानी पी लूंगी.

Advertisement

भारती ने लगाई करवाचौथ की मेहंदी
भारती करवाचौथ की मेहंदी लगवाने कपिल शर्मा के घर गईं. कॉमेडियन की पत्नी गिन्नी चतरथ ने पूरा मेहंदी फंक्शन अरेंज किया था. जहां भारती को भी बुलाया गया. भारती ने मेहंदी से पहले नेल आर्ट कराई. कपिल के घर जाकर भारती ने वीडियो बनाकर अंदर का पूरा नजारा दिखाया. भारती ने अपनी खूबसूरत मेहंदी की झलक भी दिखाई. कपिल शर्मा के घर सारी महिलाएं मेहंदी लगवा रही थीं पर गिन्नी ने सबसे लास्ट में मेहंदी लगवाने का फैसला किया. इस पर भारती गिन्नी की टांग खिंचाई भी करती हैं.

कपिल ने पत्नी को क्या गिफ्ट किया?
भारती ने मजे लेते हुए कहा कि गिन्नी सबसे आखिर में मेहंदी लगाएंगी. वो सबकी देख रही हैं एंड  में अपनी मेहंदी लगाएंगी और मेला लूट ले जाएंगी. भारती ने अपने घर आने के बाद बताया कि कपिल ने गिन्नी को क्या गिफ्ट किया है. भारती कहती हैं- कपिल भाई ने गिन्नी भाभी को आईफोन 14 दिया है. हर्ष भी मुझे दे देना तो मजा आ जाए. मेरा करवाचौथ बन जाए. मुझे भी आईफोन चाहिए. भारती ने फैंस को कहा कि वो हर्ष से कहें उन्हें आईफोन गिफ्ट करने को. भारती ने फैंस से जुगाड़ लगाने को कहा. अब आपको मालूम ही होगा आईफोन 14 की कीमत लाखों में है.

Advertisement

हमारी प्यारी भारती सिंह को हर्ष आईफोन गिफ्ट करते हैं या नहीं, इसका खुलासा शायद कॉमेडियन अगले व्लॉग में करें.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement