भाबीजी... फेम एक्टर ने सुनाई संघर्ष की दास्तां, 50 किलोमीटर का सफर तय कर देता था ऑडिशन

एक्टर सानंद वर्मा अब हर एक घर के लिए जाना-माना चेहरा हो चुके हैं. ऐसा नहीं है कि ये उनका पहला रोल है, मगर ये जरूर कहा जा सकता है कि इस रोल ने ही उन्हें असली पहचान दिलाई. लोग उनकी कॉमेडी देखकर बहुत खुश होते हैं. अब वे इस शो का अहम हिस्सा भी हो चुके हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने संघर्ष के बारे में बातें कीं.

Advertisement
सानंद वर्मा सानंद वर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST
  • भाबीजी शो का हिस्सा हैं सानंद
  • कई बॉलीवुड फिल्मों में भी आए हैं नजर
  • सानंद ने करियर में किया खूब स्ट्रगल

टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं में अनोखेलाल सक्सेना उर्फ सक्सेना जी का रोल प्ले कर पॉपुलर हुए एक्टर सानंद वर्मा अब हर एक घर के लिए जाना-माना चेहरा हो चुके हैं. ऐसा नहीं है कि ये उनका पहला रोल है, मगर ये जरूर कहा जा सकता है कि इस रोल ने ही उन्हें असली पहचान दिलाई. लोग उनकी कॉमेडी देखकर बहुत खुश होते हैं. अब वे इस शो का अहम हिस्सा भी हो चुके हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने संघर्ष के बारे में बातें कीं. 

Advertisement

मुंबई में ऐसे गुजरी थी पहली रात

एक्टर ने बताया कि उन्होंने फार्मास्युटिकल फैक्ट्री में अपनी पहली रात बिताई थी. वहां पर काफी गंदी बदबू आती थी. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें हर रोज ऑडिशन के लिए 50 किलोमीटर चलना पड़ता था. लहरें को दिए गए इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा कि- इस जर्नी को प्लान कर पाना बहुत कठिन था क्योंकि मुंबई काफी क्राउडेड जगह है. जब मैं इस शहर में आया तो मेरी जेब में सिर्फ 100 रुपये थे. मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या करना है और कहां जाना है. मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मैंने मुंबई में अपनी पहली रात फार्मास्युटिकल फैक्ट्री में गुजारी जहां बहुत बदबू थी. जगह बहुत छोटी थी. बस इतनी सी थी कि मैं लेट सकूं. मैंने किसी तरह मैट बिछाई और सो गया. ऐसा भी वक्त बीता जब मैं भूखा था और मेरे पास खाने को कुछ नहीं रहता था.

Advertisement

 

जब एक्टिंग के लिए छोड़ दी जॉब

उन्होंने आगे कहा कि- लंबे संघर्ष के बाद मुझे एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम मिला मगर मैंने वो जॉब छोड़ दी. मेरी सैलरी अच्छी थी और लाइफस्टाइल भी मस्त थी. मगर मैंने सबकुछ सिर्फ इस वजह से छोड़ दिया क्योंकि मुझे एक्टर बनना था. मैं बड़े घर से छोटे घर में आ गया. मैंने अपनी कार बेच दी. मेरे पास ईएमआई भरने के पैसे नहीं थे. मैंने मुंबई लोकल में ट्रेवल करना शुरू किया मगर मुझसे ये हो नहीं पाया. मेरी लाइफस्टाइल बहुत लग्जीरियस थी. मैं ऑडिशन के लिए अपने घर से अंधेरी और अंधेरी से वापस अपने घर पैदल चल कर आता था. मेरे लिए ये बहुत मुश्किल था.

वे मौके जब 'द कपिल शर्मा शो' में बॉलीवुड एक्टर्स ने बताए थे सीक्रेट्स

सानंद रहे हैं कई फिल्मों का हिस्सा

बता दें कि सानंद ने अपने करियर में बहुत संघर्ष देखा है और लोकप्रियता भी हासिल की है. एक्टर टीवी का तो मशहूर चेहरा हैं हीं मगर साथ ही वे फिल्मों का भी बड़ा नाम हैं और कई सारी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. एक्टर मर्दानी, रेड, पटाखा, और छिछोरे समेत कई सारी फिल्मों के साथ जुड़ चुके हैं. मगर ऐसे डेडिकेटेड एक्टर आपको कम ही देखने को मिलेंगे जो अपनी जॉब और सेटेल्ड लाइफ छोड़कर लोगों को एंटरटेन करने का रास्ता चुनते हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement