एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अब यूट्यूब पर काफी एक्टिव हैं. व्लॉग्स में वो अक्सर अपनी मैरिड लाइफ और बच्चों को लेकर नए-नए खुलासे करती हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बार फिर अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अर्चना ने बताया कि शुरुआत में पति परमीत के पेरेंट्स ने उनके रिश्ते को अप्रूव नहीं किया था. उन्होंने शादी में आई मुश्किलों पर भी बात की.
अर्चना के पिता ने रिश्ते पर क्या कहा था?
अर्चना ने अपने पिता के आखिरी शब्दों को याद करते हुए कहा- मेरे पिता ने उनसे (परमीत) कहा था- बिट्टू एक अच्छा लड़का है और तुम बहुत अच्छी लड़की हो. इस बात का ध्यान रखना कि तुम्हारा रिश्ता चले.
अर्चना आगे बोलीं- ये मेरे पिता के आखिरी शब्द थे. मेरे पिता ने परमीत को अप्रूवल दे दिया था. मुझे लगता है कि उन्हें पता था कि उनकी बेटी सही हाथों में है. इसलिए वो रिश्ते के लिए राजी थे.
रिश्ते के क्यों खिलाफ थे परमीत के पेरेंट्स?
हालांकि, परमीत ने माना कि उनके घर में चीजें थोड़ी अलग थीं. परमीत बोले- मेरे परिवार की तरफ से अर्चना को शुरुआत में मंजूरी नहीं मिली थी. वजह ये थी कि अर्चना उम्र में मुझसे बड़ी है और वो एक एक्ट्रेस भी है. उस वक्त एक्ट्रेस के प्रोफेशन को ठीक नहीं समझा जाता था. घर में इस वजह से टेंशन हो गई थी.
अर्चना ने पति परमीत से पूछा- क्या तुमने अपने पेरेंट्स को मनाने की कोशिश की थी? तुमने उनसे क्या कहा था? इसपर परमीत बोले- वो दो बार मेरे पास आए थे और मुझसे कहा था कि तुम्हारे लिए शादी का प्रपोजल है. मैंने उनसे कहा था कि ये क्या बात है. मैं ये नहीं करूंगा. मैं जिससे प्यार करता हूं उसी से शादी करूंगा.
परमीत आगे बोले- एक दिन रात के 11 बजे मैं अर्चना के घर पर था. हम दोनों छत पर खड़े थे. मैंने अर्चना से पूछा था- क्या तुम्हें लगता है कि तुम फिर किसी लड़के को डेट करोगी? फिर से रिश्ते की नई शुरुआत करके किसी से शादी करोगी? पर अर्चना ने कहा था नहीं.
मैंने फिर अर्चना से पूछा था क्या तुम मुझसे शादी करना चाहती हो? इसपर अर्चना ने कहा था- हां, चलो शादी करते हैं. फिर परमीत ने उसी वक्त शादी करने को कहा और दोनों ने परिवार को बिना बताए गुपचुप शादी कर ली थी.
बता दें कि अब शादी के सालों बाद भी अर्चना और परमीत खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. कपल के दो बेटे हैं, जिनसे वो बेशुमार प्यार करते हैं.
aajtak.in