'अनुपमां' छोड़ देंगी रुपाली गांगुली! एक्ट्रेस को मिला इस शो का ऑफर

अपने अभ‍िनय से लोगों का दिल जीत चुकीं रुपाली अब अपनी डांस प्रतिभा को दर्शकों के सामने पेश करने वाली हैं. खबर है कि रुपाली को नच बल‍िए 10 के मेकर्स की तरफ से शो का ऑफर मिला है.

Advertisement
रुपाली गांगुली रुपाली गांगुली

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 03 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST

टीवी सीर‍ियल अनुपमां इन दिनों छोटे पर्दे का सबसे लोकप्र‍िय शो बन चुका है. सीर‍ियल में अनुपमा का किरदार निभा रहीं टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी घर-घर में अपने नए किरदार के लिए मशहूर हो चुकी हैं. अपने अभ‍िनय से लोगों का दिल जीत चुकीं रुपाली अब अपनी डांस प्रतिभा को दर्शकों के सामने पेश करने वाली हैं. जी हां, खबर है कि रुपाली को नच बल‍िए 10 के मेकर्स की तरफ से शो का ऑफर मिला है. 

Advertisement

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक रुपाली अपने पति अश्व‍िन वर्मा के साथ नच बलिए 10 में नजर आ सकती हैं. हालांकि अभी रुपाली की ओर से इस ऑफर पर कोई जवाब नहीं आया है. वहीं एक सूत्र ने बताया कि शो में रुपाली और अश्व‍िन को डांस करते देखने के हाई चांसेज हैं. रील लाइफ में पत्नी का बेहतरीन किरदार निभाने वाली रुपाली, डांस रियलिटी शो में रीयल लाइफ पार्टनर अश्व‍िन के साथ क्या कमाल दिखाएंगी यह देखना दिलचस्प होगा. 

ये दो कपल भी शो में आएंगे नजर!  

नच बल‍िए 10 में इस जोड़ी के अलावा दो और जोड़ी के भी नजर आने की खबर है. चर्चा है कि शो के मेकर्स ने न्यूलीवेड कपल गौहर खान-जैद दरबार और आद‍ित्य नारायण-श्वेता अग्रवाल को भी शो के लिए अप्रोच किया है. फिलहाल, इन कपल्स का जवाब भी अभी सामने नहीं आया है. लेक‍िन इन्हें मंच पर डांस करते देखना फैंस के लिए वाकई किसी तोहफे से कम नहीं होगा. बता दें प‍िछली बार नच बल‍िए की ट्रॉफी प्र‍िंस नरुला और युव‍िका चौधरी ने जीता था.

Advertisement

शो के जज पैनल को लेकर खबर थी कि इस बार बिपाशा बसु, डेव‍िड धवन और वैभवी मर्चेंट बतौर जज नजर आएंगे. लेक‍िन इसकी भी अभी पुष्ट‍ि नहीं हुई है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement