इशारों-इशारों में Umar Riaz ने कही दिल की बात, लिखा- मैं करूं तो साला कैरेक्टर ढीला है

उमर रियाज शो में असीम रियाज के भाई बन कर गये थे, लेकिन बाहर खुद की पहचान बना कर निकले. अजीब बात ये है कि उमर को जिस वजह से बाहर निकाला गया. वो हरकत घर का हर एक सदस्य कर चुका है, लेकिन फिर भी सिर्फ उन्हीं को टारगेट किया गया.

Advertisement
उमर रियाज उमर रियाज

aajtak.in

  • ,
  • 11 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:27 AM IST
  • उमर रियाज ने शेयर किया वीडियो
  • लिखी दिल की बात
  • क्या कहना चाहते हैं उमर?

अब तक यकीन नहीं होता कि उमर रियाज जैसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस मेकर्स ने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. फिनाले के करीब पहुंच कर उमर का शो से बाहर निकलना हर किसी को खल रहा है. सोशल मीडिया पर उमर के लिये लोगों का प्यार देख कर लग रहा है कि ट्रॉफी के असली हकदार वही थे. शो से बाहर आने के बाद उमर का बयान भी सामने आ चुका है. इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्लिप भी शेयर की है. जिसे देख कर उनके मन की बात को आसानी से समझा जा सकता है. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर उमर ने शेयर किया वीडियो
उमर रियाज शो में असीम रियाज के भाई बन कर गये थे, लेकिन बाहर खुद की पहचान बना कर निकले. अजीब बात ये है कि उमर को जिस वजह से बाहर निकाला गया. वो हरकत घर का हर एक सदस्य कर चुका है, लेकिन फिर भी सिर्फ उन्हीं को टारगेट किया गया. उमर रियाज ने बाहर निकलते ही इंस्टा लाइव के जरिये शो के मेकर्स और सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है. 

BB ट्रॉफी के हकदार थे Umar Riaz, फैन फॉलोइंग में नंबर वन, विनिंग फेस को फिनाले से पहले बाहर करना कितना सही?

इंस्टा लाइव के दौरान उमर ने शो के मेकर्स और सलमान खान को लेकर एक भी शब्द गलत नहीं कहा है. पर उनका दिल जानता है कि लोगों ने उनके साथ कितना गलत किया है. वो भले ही जुबां से कुछ न कहें, लेकिन उनका सोशल मीडिया पोस्ट बहुत कुछ बता रहा है. उमर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया. ये वीडियो उर्मी आर्मी का बनाया हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि शो के दौरान घर के हर एक सदस्य ने हाथापाई की. पर निशाना सिर्फ उमर को बनाया गया. 

Advertisement

BB15: फिर आपस में भिड़े Karan Kundrra-Tejaswi Prakash, क्या होगा इस रिश्ते का अंजाम?

इशारों-इशारों में उमर ने कही दिल की बात
घर के सदस्यों के बीच हुए दंगल का वीडियो शेयर करते हुए उमर ने कैप्शन में ये भी लिखा कि मैं करूं तो साला कैरेक्टर ढीला है. यानि जब सब करें, तो कुछ नहीं. पर उमर करे, तो उसे गुनाहगार बना दिया. एक पोस्ट के जरिये उमर ने अपने दिल की बात कह दी है. समझदार लोगों के लिये उमर का इशारा ही काफी है. बिग बॉस 15 का ये सीजन उमर के नाम था और उन्हीं के नाम रहेगा. फिर चाहें ट्रॉफी किसी के हाथ में भी हो. 

वैसे उमर रियाज ट्रॉफी भले ही नहीं जीत पाये, लेकिन शो में रह कर उन्होंने देश की आवाम का दिल जरूर जीत लिया है. 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement