40 साल की हसीना ने सर्जरी से बदले नैन-नक्श? हेटर्स पर गुस्साई, बोली- मेरा पैसा, मेरी मर्जी

सेलेेब्स का सर्जरी कराना काफी नॉर्मल बात है. कई सितारे सर्जरी या फिलर्स की मदद से अपने नैन-नक्श बदलते हैं. लेकिन सर्जरी को लेकर अक्सर स्टार्स को ट्रोल किया जाता है. एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने अब ट्रोल्स को तगड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि सितारे जो भी कराएं वो उनकी मर्जी है. इसमें किसी बाहर वाले को बोलने का कोई हक नहीं है.

Advertisement
कॉस्मेटिक सर्जरी पर पवित्रा पुनिया ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram@pavitrapunia_) कॉस्मेटिक सर्जरी पर पवित्रा पुनिया ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram@pavitrapunia_)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. पहले उन्हें दूसरे धर्म के बॉयफ्रेंड संग रिश्ते पर ट्रोल किया जाता था. अब कई लोग उनके लुक्स पर कमेंट करते हैं. कइयों का दावा है कि पवित्रा ने सर्जरी से अपना लुक बदला है. इस बारे में पवित्रा भी चुप नहीं रहीं. उन्होंने हेटर्स को करारा जवाब दिया है. 

Advertisement

पवित्रा ने हेटर्स की लगाई लताड़

बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में पवित्रा ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के बढ़ते कल्चर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि लोगों को अपने चेहरे के साथ क्या कराना है ये उनकी पर्सनल चॉइस है. इसमें किसी को बोलने का कोई हक नहीं है. 

पवित्रा ने कहा कि कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर स्टार्स को जिस तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, उसके खिलाफ बोलना जरूरी है. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा- सेलिब्रिटीज को आए दिन ट्रोल किया जाता है. हमें हर दूसरे दिन भद्दे कमेंट्स सुनने को मिलते हैं. यही वजह है कि मैं अब इस बारे में खुलकर बोल रही हूं.

पवित्रा ने आगे कहा- मैं हमेशा से अपनी बात खुलकर रखती आई हूं, इसलिए मैं चुपचाप बैठकर लोगों के जो मन में आए उन्हें वो बोलने नहीं दूंगी... मेरे लिए चीजें ऐसे काम नहीं करतीं. यह हमारा पैसा है, हमारी जिंदगी है. अगर कोई सर्जरी सक्सेसफुल नहीं होती है, तो उसका अच्छा या बुरा नतीजा भी हम भुगत लेंगे, लेकिन इससे किसी और को कोई मतलब नहीं होना चाहिए. 

Advertisement

पवित्रा ने कराई लिप्स सर्जरी

पवित्रा ने आगे कहा कि कॉस्मेटिक सर्जरी कोई नई या अनोखी बात नहीं है. एक्ट्रेस बोलीं- हर किसी को अपने नैन-नक्श या अपने शरीर को बेहतर बनाने का पूरा अधिकार है. इसमें किसी और की राय की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. 

एक्ट्रेस बोलीं- मैंने हमेशा खुलकर कहा है कि मेरे लिप्स एन्हांस्ड (सर्जरी की मदद से बेहतर हुए) हैं. मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो इसे एक्सेप्ट करने से कतराते हैं. मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि सेलिब्रिटीज इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए, ताकि लोगों को हमें ट्रोल करने का मौका ही न मिले. 

40 साल की पवित्रा पुनिया टीवी टाउन की फेमस एक्ट्रेस हैं. वो 'ये हैं मोहब्बतें', 'कवच', 'नागिन 3', 'डायन' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. बिग बॉस 14 में भी पवित्रा को देखा गया था. शो में उनकी एक्टर एजाज खान संग नजदीकियां बढ़ गई थीं. लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement