तुलसी कुमार पर दर्शन रावल का गाना चुराने का आरोप, टी-सीरीज भी ट्रोल

लोगों ने तुलसी कुमार पर दर्शन रावल के गाने को कॉपी करने का आरोप लगाया. यूजर्स भूषण कुमार के टी-सीरीज बैनर से काफी अपसेट हैं. लोगों ने टी-सीरीज को सॉन्ग नाम में दर्शन रावल के गाने की ट्यून को कॉपी करने पर खरी खोटी सुनाई.

Advertisement
तुलसी कुमार तुलसी कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

सिंगर तुलसी कुमार और टी-सीरीज म्यजिक वीडियो नाम को लेकर ट्रोल हो रहे हैं. हाल ही में तुलसी का ये सॉन्ग रिलीज हुआ है. ये गाना जैसे ही रिलीज हुआ फैन को नोटिस हुआ कि तुलसी का ये सॉन्ग दर्शन रावल के गाने सारी की सारी के काफी हद तक मिलता जुलता है.

बस फिर क्या था लोगों ने तुलसी कुमार पर दर्शन रावल के गाने को कॉपी करने का आरोप लगाया. साथ ही ट्विटर पर #TSeriesUsedSaariKiSaari और #TheNaamIsSaariKiSaari ट्रेंड कराने लगे. यूजर्स भूषण कुमार के टी-सीरीज बैनर से काफी अपसेट हैं. लोगों ने टी-सीरीज को सॉन्ग नाम में दर्शन रावल के गाने की ट्यून को कॉपी करने पर खरी खोटी सुनाई. देखें गाना.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा- टी-सीरीज ने कई सारे आर्टिस्ट के गानों का अभी तक इस्तेमाल किया है. ये अनफेयर है. सही नहीं है. हर म्यूजिक लवर को आगे आकर अपनी आवाज उठानी चाहिए. नाम गाने की बात करें तो इस गाने में तुलसी कुमार मिलिंग गाबा संग नजर आई हैं. गाने को तुलसी कुमार और मिलिंद गाबा ने गाया है. लिरिक्स जानी ने लिखे हैं. कंपोज निर्माण ने किया है.

पिछले दिनों लॉकडाउन के बीच तुलसी कुमार और दर्शन रावल का एक रोमांटिक ट्रैक भी रिलीज हुआ था. इस म्यूजिक वीडियो को तुलसी और दर्शन ने अपने-अपने घरों में शूट किया था. दर्शन रावल और तुलसी कुमार के गाने का नाम तेरे नाल था. ये गाना म्यूजिक लवर्स के बीच हिट रहा था. मालूम हो, तुलसी कुमार और दर्शन रावल के गाने यंग जनरेशन के बीच काफी पसंद किए जाते हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »