ऐसा था तारक मेहता का पहला एपिसोड, टपु की वजह से जेल पहुंच गए थे जेठालाल

आज हम आपको तारक मेहता के पुराने दिनों में लेकर जा रहे हैं. आइए जानते हैं शो के पहले एपिसोड में क्या दिखाया गया था, यानी की शो की शुरुआत कैसे हुई थी.

Advertisement
जेठालाल, फोटो- यूट्यूब ग्रैब जेठालाल, फोटो- यूट्यूब ग्रैब

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

देशभर में लॉकडाउन के कारण सभीकुछ बंद है. टीवी शोज की शूटिंग भी नहीं हो रही है. इसी के कारण टीवी पर पुराने शोज दिखाए जा रहे हैं, जिन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है. टीवी का मोस्ट फेवरेट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के भी कुछ पुराने बेहतरीन एपिसोड्स टीवी पर दिखाए जा रहे हैं. 11 साल से चल रहे इस शो को काफी पसंद किया जाता है. क्या आपको इस शो का पहला एपिसोड याद है.

Advertisement

आज हम आपको तारक मेहता के पुराने दिनों में लेकर जा रहे हैं. आइए जानते हैं शो के पहले एपिसोड में क्या दिखाया गया था, यानी की शो की शुरुआत कैसे हुई थी.

ऐसा था शो का पहला एपिसोड

शो के पहले एपिसोड की शुरुआत तारक मेहता यानी शेलेष लोढ़ा के नेरेशन से हुईं. साथ ही असली तारक मेहता को भी दिखाया गया जिनकी मैग्जीन दुनिया ने ऊंधा चश्मा से ये शो प्रेरित है. इसके बाद शो के कैरेक्टर्स से परिचय कराया जाता है. शो की शुरुआत में ही हंसी-मजाक देखने को मिलता है. एपिसोड में ट्विस्ट तब आता है. जब जेठालाल की एंट्री होती है.

उनकी एंट्री एक कैदी (कैदी नंबर 420)के रूप में होती है जिसकी कोर्ट में पेशी होती है. सोसायटी के सारे सदस्य कोर्ट में होते हैं. जेठालाल पर आरोप होते हैं कि उनकी वजह से गोकुलधाम सोसायटी की सुख-शांति खत्म हो गई है. जेठालाल ने टपु को पैदा कर सोसायटी में तबाही मचा दी है.

Advertisement

इसके बाद सोसायटी के सारे सदस्य जेठालाल पर आरोप लगाते हैं और जेठालाल के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हैं. सभी लोग टपु की शैतानियों से परेशान हैं. टपु ने सभी की नाक में दम कर रखा है. हर कोई जेठालाल और टपु से छुटकारा पाना चाहते हैं. गोकुलधाम सोसायटी के लोग जज को इतना परेशान कर देते हैं कि वो जेठालाल को गुनहगार ठहरा देते हैं और उन्हें कालापानी की सजा देते हैं. और फिर ये सुन जेठालाल नींद से जाग उठते हैं.

जी हां, दरअसल कोर्टरूम का ये जो ड्रामा था वो हकीकत में जेठालाल का सपना था. टपु की शैतानियोंं से जेठालाल भी बहुत परेशान है. शो के पहले एपिसोड में जेठालाल और टपु की स्पेशल एंट्री दिखाई जाती है. शो का पहला एपिसोड की काफी इंटरस्टिंग और कनेक्टिंग था. शायद इसी कारण से शो को आज भी उतना ही प्यार मिल रहा है. शो को काफी पसंद किया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »