सारा के बॉलीवुड डेब्यू से पापा सैफ नाखुश, कहा- क्यों करना चाहती है वो फिल्में

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. लेकिन सैफ, सारा के फिल्मों में आने के फैसले से नाखुश हैं.

Advertisement
सैफ अली खान और सारा अली खान सैफ अली खान और सारा अली खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2017,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. लेकिन सैफ, सारा के फिल्मों में आने के फैसले से नाखुश हैं. डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा, सारा को यह करियर क्यों चाहिए. देखिए उसने कहां से पढ़ाई की है. इतना करने के बाद वो क्यों नहीं न्यूयॉर्क में रहे और काम करे.

Advertisement

मैं एक्टिंग के खिलाफ नहीं हूं लेकिन यह स्टेबल प्रोफेशन नहीं है. यहां सब डर में जीते हैं. यहां अच्छा काम कर के भी इस बात की गारंटी नहीं है कि आपको सफलता मिलेगी. यह वैसी जिंदगी नहीं है, जो कोई भी पेरेंट अपने बच्चों के लिए चाहेगा.


सैफ ने ये भी बताया कि सारा हमेशा से एक्टर ही बनना चाहती थी. सैफ ने कहा- मुझे याद है सालों पहले हम स्टेज परफॉर्मेंस के लिए विदेश गए थे. जब मैं, सलमान और दूसरे एक्टर्स स्टेज पर थे तब सारा पर्दे के पीछे खड़ी होकर हमें देख रही थी. मैं जानता था कि वो अपने लिए भी यही चाहती है कि वो स्टेज पर रहे और लोग उसका नाम ले.

बता दें कि सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' को अभिषेक कपूर डायरेक्ट करेंगे और फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत हीरो हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »