Khesari Lal Yadavs Hit Song: हिट मशीन खेसारी लाल का सबसे पॉपुलर गाना, देख चुके हैं 335 मिलियन लोग

Khesari Lal Yadavs Hit Song: खेसारी लाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी देखा और सुना जा रहा है. इस गाने को अभी तक 33.5 करोड़ लोग देख चुके हैं.

Advertisement
Khesari Lal Yadavs Hit Song Khesari Lal Yadavs Hit Song

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

हिट मशीन के नाम से मशहूर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के एक गाने ने भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा रखा है. इस गाने ने भोजपुरी रॉकस्टार पवन सिंह के कई सुपरहिट गानों को भी पछाड़ दिया है. इस गाने को यू-ट्यूब पर 335 मिलियन यानी 33.5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

सोशल मीडिया पर यह गाना काफी देखा और सुना जा रहा है. खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) का नाम है 'मिलते मरद हमके भूल गईलू' (milte marad hamke bhul gailu).

Advertisement

इसे खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गया है. वहीं, गाने नें सुपरस्टार खेसारी मशहूर भोजपुरी ऐक्ट्रेस चांदनी सिंह के साथ दिख रहे हैं.

पिछले 3-4 सालों में प्रियंका सिंह और खेसारी लाल यादव ने कई हिट गाने दिए हैं. दोनों के आवाज की जोड़ी को लोगों से खूब सारा प्यारा मिलता है.

ये भी पढ़ें-

इस गाने को भोजपुरी का सबसे ज्यादा देखा और सुना जाने वाला गाना बताया जा रहा है. दर्शकों के दिल पर इस गाने ने एक अलग छाप छोड़ी है. इसे पवन पांडे ने लिखा है और शंकर सिंह ने संगीत दिया है.

देखें खेसारी का सबसे पॉपुलर गाना...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »