जब इरफान की हाइट बनी मुसीबत, पहली फिल्म के सीन्स पर चल गई थी कैंची

इरफान के करियर के शुरुआती दिन काफी कठिन थे. उनकी हाईट के चलते उन्हें कई तरह की मुसीबत का सामना करना पड़ा था. उनकी हाईट के ही चलते इरफान बतौर एक्टर फिल्म सलाम बॉम्बे में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे.

Advertisement
इरफान खान (Image credit: India Today) इरफान खान (Image credit: India Today)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

इरफान खान जिंदगी की जंग हार गए हैं. एक्टर का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर ने कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली है. उनके निधन पर पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. इस उम्र में उनका निधन हर किसी को अंदर तक कचोट रहा है.

इरफान खान ने अपने फिल्मी करियर में कई मुकाम हासिल किए. एक्टर ने अपनी नेचुरल एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता और कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए. एक्टर ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. लेकिन इस महान एक्टर का संघर्ष भी बहुत महान था. एक्टर ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे थे. ये बात कम ही लोगों को पता है कि इरफान के करियर के शुरुआती दिन काफी कठिन थे. उनकी हाईट के चलते उन्हें कई तरह की मुसीबत का सामना करना पड़ा था. उनकी हाइट के ही चलते इरफान बतौर एक्टर फिल्म सलाम बॉम्बे में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे.

Advertisement

जब हाईट के चलते मिला था छोटा रोल

बता दें कि साल 1988 में मीरा नायर की फिल्म सलाम बॉम्बे में इरफान खान को काम करने का सुनहरा मौका मिला था. फिल्म में इरफान को एक स्ट्रीट किड का किरदार मिला था. खुद मीरा ने National School of Drama में आकर इरफान को पसंद किया था. उन्होंने तब इरफान को देख बोला था- मैंने उनका फोकस, उनका गजब लुक देखा था. मैंने उन्हें तुरंत चुन लिया था.

अब इरफान खान तो इस बात से खासा खुश हो गए थे क्योंकि National School of Drama में उनकी पढ़ाई पूरी भी नहीं हुई थी, और उन्हें अपना पहला मौका मिलने जा रहा था. वो तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गए और वहां उन्होंने फिल्म से जुड़ी वर्कशॉप में हिस्सा लिया.

लेकिन वर्कशॉप के दौरान ही मीरा को इस बात का एहसास हुआ कि इरफान खान एक स्ट्रीट किड की तरह नहीं लग रहे थे. उनकी हाईट किरदार के मुताबिक ठीक नहीं थी. ऐसे में इरफान खान के हाथ से ये मौका चला गया. उन्हें फिल्म में ऐसा रोल दिया गया जिसका होना या ना होना एक समान था.

लेकिन उस एक घटना ने इरफान को काफी कुछ सिखा दिया था. खुद इरफान ने कहा था कि इस घटना के बाद उन्हें ये पता चल गया था कि अब वे कुछ भी सहन कर सकते हैं और हर तरह की सिचुएशन के लिए तैयार थे. उस एक घटना के बाद इरफान ने कभी मुंडकर नहीं देखा और बतौर एक्टर एक अमिट छाप छोड़ी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »