सेंसर बोर्ड को अब एक्शन सीन से भी परेशानी, कमांडो 2 से हटाया एक एक्शन सीक्वेंस

सेंसर बोर्ड का फिल्मों के सीन पर कैंची चलाने का सिलसिला जारी है. अब सीबीएफसी ने कमांडो 2 के एक एक्शन सीक्वेंस को फिल्म से हटा दिया है.

Advertisement
कमांडो 2 का पोस्टर कमांडो 2 का पोस्टर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

सीबीएफसी ने विद्युत जामवाल की फिल्म 'कमांडो 2' से एक एक्शन सीक्वेंस को हटा दिया है. दरअसल सेंसर बोर्ड चाहता है कि कमांडो 2 बच्चों के देखने के लायक हो इसलिए एक लंबा एक्शन सीन फिल्म से डिलीट कर दिया गया है.


फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह ने कहा, 'सेंसर बोर्ड ने सिर्फ एक सीक्वेंस काटा है. यह ठीक है. मेरी फिल्मों के एक्शन सीन भयानक नहीं होते.'

Advertisement


शाह ने यह भी कहा कि उन्हें सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन पहलाज निहलानी से कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है वो बस अपना काम कर रहे हैं. को अटैक करना फैशनेबल होगा लेकिन मैं इस ट्रेंड का हिस्सा नहीं बनना चाहता.'

बता दें कि यह फिल्म आज रिलीज हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement