Filmwrap: गर्लफ्रेंड संग जंगल में रोमांटिक हुआ यूट्यूबर, बिकिनी में छाईं रुबीना दिलैक

फिल्मरैप में पढ़ें एंटरटेनमेंट जगत की वायरल और बड़ी खबरें. सिंगर करण औजला को लेकर एक झूठा दावा चल रहा है. प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने अपने बेटे का नाम रिवील किया है. वहीं बिकिनी में रुबीना का टशन दिखा है.

Advertisement
Ranveer Allahbadia-Rubina Dilaik (Photo: Instagram @beerbiceps/rubinadilaik) Ranveer Allahbadia-Rubina Dilaik (Photo: Instagram @beerbiceps/rubinadilaik)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

एंटरटेनमेंट की दुनिया में मंगलवार को डॉन 3, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की गर्लफ्रेंड और दीपिका पादुकोण की चर्चा हुई. सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद दीपिका पहली बार स्पॉट हुईं. प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने अपने बेटे का नाम रिवील किया है. जानें फिल्मरैप में और क्या खास हुआ...

कौन है यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की गर्लफ्रेंड? जंगल में किया रोमांस, दिखाया चेहरा

रणवीर इलाहाबादिया ने कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस जूही भट्ट संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है. रणवीर ने जूही संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कपल की फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो जंगल में रोमांस करते हुए दिख रहे हैं.

Advertisement

सिंगर करण औजला हैं बाइसेक्शुअल, सही में किया ऐलान या है फेक?

सिंगर करण औजला के अकाउंट से शेयर हुए एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ. इस इमेज में एक छोटा-सा पोस्ट दिख रहा था, जिसमें लिखा था- मैं बाइसेक्शुअल हूं. यह पोस्ट तुरंत लोगों का ध्यान खींचने लगा. इस पूरे मामले पर करण औजला की तरफ से रिएक्शन आ गया है. हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक, टीम का कहना है कि ये स्क्रीनशॉट नकली है और सिंगर से किसी भी तरह से जुड़ा हुआ नहीं है.

50 की उम्र में पिता बने मसाबा गुप्ता के Ex हसबैंड, दिखाया बेटे का चेहरा, महादेव-श्रीकृष्ण से प्रेरित है नाम

फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना और उनकी पत्नी इरा त्रिवेदी ने 21 मार्च को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. मधु ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि स्वागत है, नील चैतन्य मंटेना. एक नाम जो कृष्ण की नीली और महादेव की शांति को समेटे हुए है. बेबी नील के लिए मैंने गर्भ में ही गर्भसंस्कार शुरू करके हमारे वेदों में बताए गए सभी संस्कार पूरे किए. 11वें दिन उसका नामकरण संस्कार हुआ. 

Advertisement

डॉन 3 से रणवीर का एग्जिट, फरहान को हुआ करोड़ों का नुकसान, बोले-एक्टिंग ही करनी चाहिए

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म से जुड़ी देरी और रणवीर सिंह के साथ हुए विवाद पर बात की. उन्होंने कहा- मैंने यही सीखा है कि जिंदगी में कुछ भी पक्का नहीं होता. जब तक चीज पूरी तरह बनकर सामने न आ जाए, तब तक उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता.

'प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा की बीजेपी में कराई एंट्री', नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी का दावा

नवजोत कौर सिद्धू ने टॉप सीक्रेट के पॉडकास्ट में राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की वजह बताई है. उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा की वजह से राघव बीजेपी में शामिल हुए. वो बताती हैं कि प्रियंका चोपड़ा को पता लग गया था कि ये (आम आदमी पार्टी) लोग राघव के पीछे पड़ गए हैं. अब राघव पर ईडी होगी. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा को अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के कारण बचाया है. 

दीपिका पादुकोण ने छिपाया बेबी बंप, ऑल डेनिम लुक में छाईं, प्रेग्नेंट पत्नी को संभालते दिखे रणवीर 

दीपिका पादुकोण 40 की उम्र में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद वो पहली बार पैप्स के कैमरों में दिखाई दीं. दीपिका को पति रणवीर सिंह संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. रणवीर ने दीपिका को कार से उतारा फिर उन्हें संभालते हुए अंदर चले गए. 

Advertisement

2 बच्चों की मां रुबीना ने पहनी बिकिनी, पति संग पूल में दिखी केमिस्ट्री, दिखाई टोन्ड फिगर

रुबीना दिलैक ने इंस्टा पर मालदीव वेकेशन की ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं. वो पति अभिनव शुक्ला, दोनों बच्चियों और करीबी दोस्त की फैमिली संग हॉलीडे पर हैं. रुबीना ने पूल में चिल करते हुए फोटोज पोस्ट की हैं. इनमें वो बिकिनी में कहर बरपा रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement