मनोरंजन की दुनिया में आज गुरुवार के दिन काफी कुछ घटा. टीवी इंडस्ट्री की तरफ से इंडियन आइडल सिंगर सलमान अली छाए रहे. सलमान की लाइफस्टाइल की खूब चर्चा रही. शो जीतने के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदली और वो अब कितने करोड़ों रुपयों को मालिक हैं, उसने काफी सुर्खियां बटोरीं. वहीं यूट्यूबर अरमान मलिक का नया व्लॉग छाया रहा. उनके घर किन्नर आए, जिन्होंने यूट्यूबर की पत्नी को एक और बच्चे का आशीर्वाद दिया.
'तू गधे पर बैठने लायक है, मुंह काला करके' समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना, सुनाई खरी-खोटी
मुकेश खन्ना ने समय रैना के नए कॉमेडी स्किट पर रिएक्ट किया. समय ने एक्टर को जमकर रोस्ट किया था. अब मुकेश खन्ना ने कॉमेडियन को फटकारा और उन्हें खरी-खोटी सुनाई.
वो महाठग-तांत्रिक, जो जहर से भी नहीं मरा था, धुरंधर में उसका गाना, छिपे रहस्य कर देंगे हैरान
फिल्म धुरंधर 2 में एक ऐसा गाना है, जो रिलीज के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है. इसका नाम है- रासपुतिन. इस गाने में रशिया की न सिर्फ एक पुरानी कहानी छुपी है, बल्कि इसको गाने वाले बैंड बोनी एम का भी एक रहस्य बना हुआ है.
'धुरंधर' की सक्सेस पर चुप शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन के 'राका' लुक पर फिदा, ट्रोल्स बोले- इनसिक्योर
अल्लू अर्जुन ने फिल्म राका का फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसे शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर सराहा. इस बीच शाहरुख खान को धुरंधर 2 पर चुप्पी साधने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.
छठी बार पापा बनेगा यूट्यूबर? पायल ने कराई सौतन कृतिका की गोदभराई, किन्नरों को दिया लाखों का कैश-सोना
यूट्यूबर अरमान मलिक हाल ही में 5वें बच्चे के पिता बने हैं. पायल की डिलीवरी के बाद कृतिका के प्रेग्नेंट होने की प्लानिंग है. किन्नरों ने कृतिका की गोदभराई कर उन्हें फिर से मां बनन का आशीर्वाद दिया.
तंगी में बीता बचपन, गांव से निकलकर बना सुपरस्टार, ठाठ से लैविश लाइफ जीता है इंडियन आइडल सिंगर
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल ने सलमान को कामयाबी के वो पंख दिए हैं, जिनसे आज वो ऊंची उड़ान उड़ रहे हैं. वो फैंस के फेवरेट बन चुके हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क