साउथ सिनेमा के गलियारों में जल्द शादी की शहनाई बजने वाली है. तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने वाले हैं. जो शादी पिछले काफी वक्त से सिर्फ अफवाह थी, वो अब एक पब्लिक इनवाइट के जरिए पक्की हो गई है. रश्मिका और विजय 26 फरवरी के दिन सात फेरे लेने वाले हैं.
शुरू हुईं विजय-रश्मिका की शादी की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी एक छोटी और इंटीमेट सेरेमनी में होगी, जिसमें सिर्फ उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी होगी. उनका वेडिंग इनवाइट अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें शादी के बाद हैदराबाद में 4 मार्च को एक ग्रैंड रिसेप्शन की भी जानकारी मिली. हालांकि कपल ने अपनी तरफ से इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की. लेकिन इस वेडिंग इनवाइट से उनके फैंस की खुशी चार गुना बढ़ गई.
विजय और रश्मिका की शादी को महज कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. विजय का हैदराबाद स्थित घर दिवाली की तरह सज चुका है. घर के बाहर चमचमाती लाइट्स लग गई हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. रश्मिका और विजय की शादी का इंतजार उनके फैंस को पिछले काफी समय से था. अब जब शादी की तैयारियों का वीडियो सामने आया है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है.
विजय-रश्मिका का रिश्ता
विजय और रश्मिका की शादी इस समय टॉलीवुड और बॉलीवुड, दोनों इंडस्ट्री में सबसे चर्चित है. कपल की शादी उदयपुर में होने की जानकारी है. विजय और रश्मिका ने अक्टूबर 2025 में सगाई की थी. दोनों के हाथों में इंगेजमेंट रिंग भी देखी गई, जिससे इस खबर को पक्का माना गया.
कपल ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, ये फैसला लिया जिसके लिए हर कोई बेहद खुश है. माना जाता है कि विजय और रश्मिका का रिश्ता उनकी फिल्म 'डियर कॉमरेड' के बाद शुरू हुआ. दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया. मगर उन्होंने कभी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई.
बात करें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की, तो रश्मिका बॉलीवुड फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आने वाली हैं. वहीं विजय अपनी तेलुगू मूवी 'राउडी जनार्दन' में नजर आएंगे. दोनों ही फिल्में इसी साल रिलीज होंगी.
aajtak.in