बर्थडे पर तृषा कृष्णन ने तिरुपति में टेका माथा, थलपति विजय की चुनावी जीत के लिए मांगी दुआ?

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अपने जन्मदिन से एक शाम पहले तिरुपति बालाजी मंदिर गईं, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया. लेकिन उनका तिरुपति जाना तमिलनाडु की पार्टी टीवीके के नेता थलपति विजय से जोड़ा जा रहा है.

Advertisement
तिरुपति मंदिर पहुंचीं तृषा कृष्णन (Photo: PTI/ Instagram @trishakrishnan) तिरुपति मंदिर पहुंचीं तृषा कृष्णन (Photo: PTI/ Instagram @trishakrishnan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

साउथ सिनेमा में पिछले कुछ वक्त से थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर बातें हो रही हैं. कहा जा रहा है कि दोनों रिश्ते में हैं. रिपोर्ट्स थीं कि विजय की पत्नी संगीता ने एक्टर से तलाक लेने की मांग की है क्योंकि उनका अपनी एक को-स्टार के साथ अफेयर चल रहा है. हालांकि विजय या तृषा में से किसी ने इस बात पर अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है. अब दोनों एक्टर्स को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई है. 

Advertisement

4 मई को तृषा कृष्णन अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. ऐसे में अपने जन्मदिन की एक शाम पहले वो तिरुपति पहुंचीं जहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए. तिरुपति मंदिर से एक्ट्रेस के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हैं. लेकिन यूजर्स ने तृषा के तिरुपति जाने पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट किया है. 

तृषा के तिरुपति पर यूजर्स ने किया रिएक्ट

लोगों का मानना है कि तृषा थलपति विजय की जीत के लिए भी तिरुपति पहुंची हैं. थलपति विजय, तमिलनाडु की पॉलिटिकल पार्टी टीवीके के नेता हैं और चुनावी मैदान में अपना पहला कदम रख रहे हैं. आज चुनाव के नतीजे भी सामने आने हैं. ऐसे में हर कोई तृषा कृष्णन के तिरुपति जाने को थलपति विजय की जीत से जोड़ रहा है. 

तृषा कृष्णन और थलपति विजय तमिल सिनेमा की कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. आज से लगभग चार साल पहले दोनों आखिरी बार लोकेश कनगराज की फिल्म लियो में भी साथ दिखे थे. थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. पिछले पांच महीनों से उनकी फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी हुई है. मगर अब माना जा रहा है कि तमिलनाडु में चुनाव निपट जाने के बाद, उनकी फिल्म रिलीज हो सकती है. हालांकि क्या ऐसा होगा, ये वक्त आने पर पता चलेगा. 

Advertisement

थलपति विजय की बात करें तो तमिलनाडु चुनाव शुरुआती के रुझानों में उनकी जीत पक्की बताई जा रही है. उनकी पार्टी लीड कर रही है. देखना होगा जब अंतिम नतीजे सामने आएंगे, तो विजय की पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत पाएगी या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement