थलपति विजय का 'नायक' मोमेंट, संभाली सीएम की कुर्सी, फैंस बोले- पिक्चर अभी बाकी है

थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने सीएम की कुर्सी भी संभाल ली है, ऐसे में उन्हें अपनी कमान संभालते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. वो इसे अनिल कपूर की फिल्म नायक से जोड़ रहे हैं.

Advertisement
CM विजय ने संभाली कमान (Photo- PTI) CM विजय ने संभाली कमान (Photo- PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनकी पार्टी TVK राज्य में सरकार बना पाई है. विजय ने 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सीएम पद की शपथ ली. इस दौरान उनका पूरा परिवार और करीबी दोस्त एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी वहां मौजूद थीं. 

थलपति विजय को तमिलनाडु की जनता ने अपना नायक बनाया. चुनाव में उन्हें सबसे बड़ी जीत हासिल हुई थी. अब चूंकि थलपति सीएम बन गए हैं, ऐसे में उनके फैंस इस बात से सबसे ज्यादा खुश हैं. सीएम पद संभालते वक्त का उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फैंस को अनिल कपूर की फिल्म नायक वाला सीन याद आ गया है. 

Advertisement

सीएम की कुर्सी पर बैठे विजय

विजय का नायक मोमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में विजय धीरे-धीरे करके सीएम की कुर्सी की तरफ बढ़ रहे हैं. उनके साथ मौजूद लोग इस दौरान उन्हें बधाई दे रहे हैं. कुर्सी पर बैठते वक्त विजय के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है और वो सभी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे हैं. 

इसके बाद विजय कागजों पर साइन करते हुए नजर आते हैं. फैंस उनके इस मोमेंट को रील लाइफ नायक से जोड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके अलग-अलग रिएक्शन्स देखने मिल रहे हैं. एक ने लिखा है कि विजय की जीत सिर्फ एक ट्रेलर थी, सीएम बनने के बाद पूरी पिक्चर अभी बाकी है. 

फैंस की दोगुनी हुई खुशी

दूसरे यूजर ने लिखा है, 'कई लोग पिक्चर में इंटरवल के बाद पॉलिटिक्स में जाते हैं, विजय पूरी क्लाइमैक्स एनर्जी के साथ दाखिल हुए.' विजय के कट्टर फैंस उनकी तरक्की देखकर काफी खुश हुए हैं. हालांकि जहां समर्थन है, वहां नफरत भी खुद चलकर सामने से आती है. थलपति के लिए कई लोग ये भी कयास लगा रहे हैं कि वो बुरी तरह फेल होंगे. अब ऐसा होगा या नहीं, ये तो वक्त आने पर मालूम हो ही जाएगा. 

Advertisement

थलपति विजय राजनीति में आने के बाद फिल्मों को पूरी तरह छोड़ चुके हैं. लेकिन सिनेमाई पर्दा ऐसा है, जो उन्हें अभी के लिए छोड़ने को तैयार नहीं है. उनकी आखिरी फिल्म जन नायगन रिलीज होनी बाकी है, जो काफी समय से सेंसर बोर्ड के चक्कर में अटकी है. अब हर कोई यही मान रहा है कि विजय की फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement