Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song 2021: रिलीज के साथ ही छा गया खेसारी का नया गाना, देखें वायरल हो रहा वीडियो

इस गाने को खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है. गाने में दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने में खेसारी लाल यादव ने देसी अंदाज में बेहतरीन डांस किया है.

Advertisement
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song 2021 Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song 2021

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

अपनी आवाज और अदाकारी से लाखों लोगों को दीवाना बना चुके भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव का नया वीडियो रिलीज होते ही छा गया है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का यह गाना रिलीज होने के बाद कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर चुका है. वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने के बोल हैं 'हार गया मेहरारू से' (Haar Gaya Mehraru Se). 

Advertisement

इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है. गाने का संगीत श्याम देहाती और आजाद सिंह ने दिया है. श्याम और आजाद ने ही इसे लिखा भी है. एसआरके म्यूजिक (SRK MUSIC) यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को महज 4 घंटे के अंदर 7.5 लाख व्यूज मिल चुके हैं.

इस गाने को खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है. गाने में दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने में खेसारी लाल यादव ने देसी अंदाज में बेहतरीन डांस किया है. यही कारण है कि गाना आते ही वायरल हो गया है. 

खेसारी लाल यादव की बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग होने के कारण उनकी फिल्में और गाने आते ही छा जाते हैं. उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का हिट मशीन माना जाता है. फिल्म या एल्बम में उनकी मौजूदगी भर से ही उसके हिट होने की संभावना बढ़ जाती है. यही कारण है कि निर्माता उन पर पैसा लगाने और उन्हें फिल्म में लेने के लिए बेताब रहते हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement