रजनीकांत-कमल हासन की फिल्म अनाउंसमेंट में AI से ऐड हुईं मॉडल्स? मेकर्स ने वीडियो में दिखाई सच्चाई

रजनीकांत और कमल हासन की 47 साल बाद वाली रीयूनियन फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो पर AI से मॉडल्स ऐड करने का आरोप लगा. सोशल मीडिया पर ग्रोक के जवाब ने आग में घी डाला. लेकिन मेकर्स ने BTS वीडियो जारी कर साफ कर दिया है कि सेट पर सबकुछ रियल था.

Advertisement
कमल हासन, रजनीकान्त की रीयूनियन फिल्म में AI का सच! (Photo: Screengrab) कमल हासन, रजनीकान्त की रीयूनियन फिल्म में AI का सच! (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

इंडियन सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स रजनीकांत और कमल हासन का एक फिल्म में साथ आना इन दिनों खूब चर्चा में रहा. बिना टाइटल वाली इस फिल्म को फिलहाल KH X RK Reunion कहा जा रहा है, जिसमें कमल और रजनी 47 साल बाद स्क्रीन पर साथ दिखेंगे.

KH X RK Reunion के अनाउंसमेंट वीडियो ने तगड़ा धमाका किया और दोनों सीनियर सुपरस्टार्स के स्वैग ने जनता को फिर से याद दिला दिया कि वो क्यों इतने सालों से टॉप पर हैं. मगर इस वीडियो की एक और चीज खूब चर्चा में रही. सोशल मीडिया पर कई फैन्स ने ये आरोप लगाया कि अनाउंसमेंट वीडियो में नजर आ रहीं मॉडल्स AI से क्रिएट की गई हैं. लेकिन अब मेकर्स ने वीडियो के शूट का बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर करके मामला साफ कर दिया है.

Advertisement

ग्रोक की वजह से लगे थे आरोप
कमल हासन और रजनीकांत की फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में कई मॉडल नजर आ रही थीं. लेकिन सोशल मीडिया पर ये चर्चा छिड़ने लगी कि ये लड़कियां AI से क्रिएट की गई हैं. इस बीच एक्स पर किसी ने ग्रोक से पूछ लिया कि क्या उसे भी ऐसा लगता है? तो ग्रोक ने जवाब दिया- 'हां, गैराज के सीन्स में इन महिलाओं का कोलाज AI-जेनरेटेड लग रहा है. हाइपर-रियलिस्टिक डिटेल्स, कॉन्सटेंट लाइटिंग और सभी पैनल्स पर पॉलिश्ड सिनेमैटिक स्टाइल मॉडर्न AI इमेज टूल्स का साइन होते हैं.'

ग्रोक के जवाब को कन्फर्मेशन की तरह फैलाते हुए कई यूजर्स ने मेकर्स को ही नहीं, पूरी साउथ इंडस्ट्री पर AI के इस्तेमाल के आरोप लगाने शुरू कर दिए. मगर अब मेकर्स ने KH X RK Reunion अनाउंसमेंट का BTS वीडियो शेयर किया है.

Advertisement

वीडियो में दिख रही हैं रियल मॉडल्स
अनाउंसमेंट वीडियो में गैराज में वॉक करते रजनीकांत और कमल हासन के सीन्स के बीच जो मॉडल नजर आ रही थीं, वो BTS वीडियो में सेट पर नजर आ रही हैं. इस क्लिप को देखते हुए ये शक धुआं बनकर उड़ जाता है कि ये लड़कियां AI के इस्तेमाल से फुटेज में ऐड की गई हैं. BTS वीडियो में शूट के बाद कमल हासन और रजनीकांत को गले लगते देखकर भी फैन्स को मजा आ जाएगा.

KH X RK Reunion को डायरेक्टर नेल्सन डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले रजनीकांत की 'जेलर' (2023) डायरेक्ट की थी. फिल्म में यंग म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध का म्यूजिक है, जो अनाउंसमेंट वीडियो से ही धमाल मचाने लगा है. इस वीडियो में सुनाई दे रहे 'आजा राजा' गाने पर फैन्स अभी से रील्स बनाने लगे हैं. KH X RK Reunion की रिलीज डेट वगैरह अभी अनाउंस नहीं हुई है, मगर ये अभी से इंडियन सिनेमा के सबसे एक्साइटिंग प्रोजेक्ट्स में गिना जाने लगा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement