फिल्म रैप में पढ़ें एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज क्या हुआ. एक तरफ हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है. परिवार, खासतौर पर बेटे सलमान खान अस्पताल में मौजूद रहे. वहीं दूसरी ओर, इमैनुएल मैक्रों ने खुद अपने X हैंडल पर बॉलीवुड सितारों संग एक मीटिंग की फोटोज शेयर की. तस्वीरों में शबाना आजमी, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, डायरेक्टर जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा और ग्रैमी विनर म्यूजिक कंपोजर रिकी केज नजर आए. पढ़ें मंगलवार के दिन और क्या हुआ.
राजपाल यादव को सलाखों से मिली आजादी, 12 दिन बाद आए तिहाड़ से बाहर
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव फाइनली तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. सलाखों के पीछे 12 दिन बिताने के बाद उनकी रिहाई हो गई है. बीते दिन यानी सोमवार को दिल्ली की हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दी थी. 17 फरवरी, मंगलवार को एक्टर जेल से रिहा हो गए हैं. 9 करोड़ कर्ज केज में लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के बाद ये राहत उन्हें मिली है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले अनिल कपूर, देखकर हैरान हुए फैंस, फोटो वायरल
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस वक्त भारत में हैं. उन्होंने मुंबई का दौरा किया. इसके दौरान मैक्रों ने कई बॉलीवुड एक्टर्स से मुलाकात की. इमैनुएल मैक्रों ने फिल्म जगह से जुड़ी हस्तियों से अपनी मुलाकात के दौरान कला और संस्कृति के बारे में चर्चा की. यहां अनिल कपूर, शबाना आजमी के अलावा कई नामी एक्टर्स और म्यूजिक कंपोजर भी नजर आए.
Salim Khan Health Update: ICU में भर्ती हैं सलीम खान, अब कैसी है तबीयत, सामने आया अपडेट
हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान की सेहत बेहतर है. हाल ही में उन्हें लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने आई. उनको आज सुबह करीब 8:30 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें इमरजेंसी में लाया गया था, जहां तुरंत इलाज शुरू किया गया. बाद में उन्हें अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित ICU में शिफ्ट कर दिया गया.
गोविंदा ने मां के डर से की थी शादी! दिया धोखा, क्या कभी माफ नहीं करेंगी सुनीता? बयां किया दर्द
बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा की पर्सनल लाइफ खूब सुर्खियों में रही है. पत्नी सुनीता आहूजा ने उनपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से लेकर, उनकी संगत खराब होने तक के कई आरोप लगाए. जवाब में गोविंदा ने इसे अपने खिलाफ हो रही साजिश करार दिया. अब सुनीत ने अपने व्लॉग के जरिए बताया है कि गोविंदा ने अपनी जिंदगी में जितनी गलतियां कि हैं, उसके लिए वो क्या कभी उन्हें माफ कर पाएंगी?
दूल्हा बनेंगे एल्विश यादव? डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- शादी करने के लिए...
यूट्यूबर एल्विश यादव किसे डेट कर रहे हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. कई एक्ट्रेसेस संग उनका नाम भी जुड़ चुका है. मगर अब एल्विश ने खुद अपनी लव लाइफ पर बात की है. उन्होंने बताया है कि वो कमिटेड रिलेशनशिप में हैं.
aajtak.in