देशभर के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोरोना वायरस ने कहर देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ स्टार्स अपने करीबियों को खो रहे हैं वहीं टीवी एक्ट्रेस राजेश खट्टर की पत्नी वंदना सजनानी ने खुलासा किया है कि वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं. दूसरी तरफ सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 विवादों के घेरे से निकलने का नाम नहीं ले रहा है. इस शो की कंटेस्टेंट Shanmukhapriya को दर्शक बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं. रविवार के दिन इसके अलावा और क्या-क्या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हो रहा है. बता रहे हैं हम अपने फिल्म रैप में.
शिल्पा का परिवार हुआ कोरोना फ्री, एक्ट्रेस ने घर को कराया सैनिटाइज, Video
शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार हाल ही में कोरोना वायरस के चपेट में से गुजरा है. शिल्पा ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें छोड़कर बाकी पूरी फैमिली कोरोना से संक्रमित हो गई है. अब जब शिल्पा का पूरा परिवार कोरोना से रिकवर हो चुका है तो उन्होंने अपने घर को सैनिटाइज करवाया है. शिल्पा के घर का सैनिटाइजेशन वीडियो सामने आया है.
Indian Idol 12: दर्शकों ने की Shanmukhapriya को बाहर करने की मांग, आदित्य नारायण हुए ट्रोल
इंडियन आइडल 12 की कंटेस्टेंट Shanmukhapriya भी हेटर्स के निशाने पर आ गई हैं. शनिवार के एपिसोड में Shanmukhapriya ने आशीष के साथ परफॉरमेंस दी थी. इस परफॉरमेंस को लेकर उन्हें खरी-खरी सुनाई जा रही है और कहा जा रहा है कि मंच पर खड़े होकर चिल्लाना कोई सिंगिंग टैलेंट नहीं कहलाता. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स Shanmukhapriya को इंडियन आइडल 12 से बाहर निकालने की मांग भी कर रहे हैं.
'देव, असली आनंद तो घर पे है', फिल्मी अंदाज में जागरूकता फैला रही मुंबई पुलिस
अब भले ही देश के अधिकांश बड़े शहरों में कोरोना के मामले पहले से कम हुए हैं मगर गांव में स्थिति बेहद बुरी हो चली है. ऐसे में बड़े शहर भी पूरी तरह से चौकन्ना हैं कि किसी तरह से कोरोना के मामलों को फिर से ना बढ़ने दिया जाए और जितने मामले मौजूदा समय में हैं उनपर भी नियंत्रण लाया जाए. इस संदर्भ में मुंबई पुलिस ने लोगों को फिल्मी स्टाइल में जागरुक करने का फंडा अपनाया है.
राजेश खट्टर की पत्नी का खुलासा- दो साल में खत्म हो गई सेविंग्स, लगा है धक्का
कोरोना वायरस की वजह से हर इंसान की हालत खराब हो गई हैं. कई लोग अपनी नौकरी गवां चुके हैं तो कई अन्य मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर भी कोरोना का असर काफी बुरा पड़ा है. पिछले साल से अभी तक कई टीवी शो बंद हो चुके हैं और फिल्मों की शूटिंग भी मुश्किल से ही हो पा रही है. ऐसे में अब टीवी एक्टर राजेश खट्टर की पत्नी वंदना सजनानी ने खुलासा किया है कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है.
अली फजल-ऋचा चड्ढा ने कर ली है शादी? मेहंदी लगे हाथ की फोटो देख फैंस ने उठाए सवाल
असल में अली फजल ने इंस्टाग्राम पर ऋचा चड्ढा के मेहंदी लगे हाथों की फोटो शेयर की थी. ऋचा ने अपनी हाथों में फूलों को लिया हुआ था. देखकर लग रहा था कि किसी सेलिब्रेशन के लिए उन्होंने फूल और मेहंदी का इस्तेमाल किया है. ऐसे में फैंस ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए कि कहीं ऋचा और अली ने चोरी-चुप्पे शादी तो नहीं कर ली है.
aajtak.in