Film Wrap: सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ पार धुरंधर 2! आमिर खान का आया पहला रिएक्शन

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान के विवादित गाने बेशरम रंग को लेकर सिंगर शिल्पा राव का रिएक्शन आया है. वहीं धुरंधर पर आमिर खान का रिएक्शन आया है.

Advertisement
धुरंधर 2 ने कमाए 1000 करोड़ रुपये (Photo: Screengrab) धुरंधर 2 ने कमाए 1000 करोड़ रुपये (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:31 PM IST

गुरुवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड की सबसे मचअवेटेड फिल्म धुरंधर ने महज 7 दिन में 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. वहीं दूसरी ओर महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की बहन और मां ने बेटी पर झूठ बोलने के आरोप लगाए.

धुरंधर 2 सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ पार! बनी बॉलीवुड की सबसे तेज फिल्म, बराबर किया पुष्पा 2 का रिकॉर्ड
धुरंधर 2 के लिए थिएटर्स में भीड़ देखकर ये बता पाना मुश्किल हो गया है कि वर्किंग डे है या हॉलिडे! रणवीर सिंह की फिल्म हर दिन बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई के रिकॉर्ड बना रही है. सिर्फ इंडिया ही नहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ये जोरदार धमाके कर रही है और 7 दिन में 1000 करोड़ कमा चुकी है. 

Advertisement

'नहीं देखी धुरंधर', बोले आमिर खान, पूरी टीम को दी बधाई, यूजर्स बोले- कब बोलेंगे शाहरुख सलमान
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की सफलता ने इस वक्त इंडियन सिनेमा का माहौल ही बदल दिया है. हर कोई फिल्म को लेकर बात कर रहा है. 

'धुरंधर 2' के कैंसिल हुए थे शो, खाली थ‍ियेटर देखकर टूटा दिल, एक्टर ने बताया हाल
धुरंधर 2' के रिलीज से पहले पेड-प्रीव्यू शोज रखे गए थे, जिसमें से अधिकतर अचानक कैंसिल किए गए. कई लोगों को निराश होकर जाना पड़ा था. 

मोनालिसा के आरोपों से बौखलाया परिवार, मां-बहन ने लगाए फरमान पर आरोप, बोले- उसे बहकाया गया
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी शादी के बाद से ही चर्चा में हैं. हाल ही में मोनालिसा ने परिवार पर मदद न करने का आरोप लगाया था. अब उनकी मां और बहन का रिएक्शन आया है.

आखिर क्यों बनाया गया फिल्म पठान में 'बेशरम रंग' गाना? सिंगर शिल्पा राव ने किया खुलासा
बॉलीवुड की फेमस सिंगर शिल्पा राव ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए 'पठान' के चार्टबस्टर गाने 'बेशरम रंग' के मकसद का खुलासा किया. जानिए उन्होंने क्या कहा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement