गुरुवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड के सीनियर फिल्म मेकर एम. एम. बेग का निधन हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिल्म बनने की खबरें सामने आ रही है.
70 की उम्र में फिल्ममेकर एम. एम. बेग का निधन, घर में पड़ा मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी खबर
फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग और बुरी खबर आ रही है. सीनियर फिल्म मेकर एम. एम. बेग का निधन हो गया है. वो हिंदी सिनेमा में अपने काम और एक्स-चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता के तौर पर जाने जाते थे.
'ऑपरेशन सिंदूर' पर बनेगी फिल्म, विवेक अग्निहोत्री दिखाएंगे सच? तोड़ी चुप्पी- मैं एक...
बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक बड़े राष्ट्रवादी प्रोजेक्ट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. ऐसी खबरें थीं कि उन्हें ऑपरेशन सिंदूर पर बन रही फिल्म से जोड़ा जा रहा है.
'घूसखोर पंडत' पर विवाद खत्म, मेकर्स ने वापस लिया टाइटल, SC में कहा- किसी समुदाय का अपमान नहीं..
फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे कानूनी विवाद का अंत हो गया है. फिल्ममेकर ने विवादित टाइटल को वापस ले लिया है.
शाहिद की 'ओ रोमियो' के लिए आमिर ने दिया था ये तगड़ा आइडिया, डायरेक्टर बोले 'उनकी सलाह ने सब बदल दिया'
‘ओ रोमियो’ के क्रेडिट में आमिर खान को 'थैंक्स' कहा गया है. फिल्म देखने वाले हैरान हैं कि स्क्रीन पर तो आमिर कहीं हैं नहीं, तो ये क्रेडिट किसलिए?
राजपाल यादव को जेल में मिला VIP ट्रीटमेंट, क्यों किया था सरेंडर? बोले- मैं फ्रॉड...
राजपाल यादव ने जेल में बिताए अनुभवों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे. एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री के मिले सपोर्ट का आभार जताया.
aajtak.in