Film Wrap: पति को नहीं नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबर, कृति ने सुशांत संग शेयर किया इमोशनल वीडियो

फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत बुधवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.

Advertisement
नुसरत जहां नुसरत जहां

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2021,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत बुधवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास. टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां ने पति निखिल जैन संग अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. साथ ही उन पर कई गंभीर आरोप भी वह लगा रही हैं. इसके अलावा कृति सेनन ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. दोनों की फिल्म 'राब्ता' को चार साल पूरे हो चुके हैं. 

Advertisement

5G रेडिएशन: कोर्ट की फटकार के बाद बोलीं जूही- शोर में जरूरी मैसेज कहीं खो गया
वीडियो में जूही कहती हैं, "नमस्ते, इन पिछले दिनों में इतना शोर हो गया कि मैं तो अपनेआप को भी सुन नहीं पाई और इस शोर में मुझे लगा कि एक जरूरी मैसेज कहीं खो गया. वो था हम 5G के ख‍िलाफ नहीं हैं, बल्कि हम इसका स्वागत कर रहे हैं. आप प्लीज जरूर लेकर आइए. हम बस इतना चाहते हैं कि अथॉरिटीज इस बात का सर्टिफिकेट दे दें." 

प्रेग्नेंट हैं नुसरत जहां, पति निखिल जैन को नहीं इसकी खबर, वायरल हुआ तसलीमा नसरीन का पोस्ट
तसलीमा नसरीन ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने नुसरत को पति निख‍िल से तलाक ले लेने की सलाह दी है. तसलीमा ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'नुसरत की खबर चर्चा में है. वह गर्भवती है. उसके पति निखिल को इस बारे में कुछ नहीं पता. दोनों छह महीने से अलग हैं. लेकिन अभिनेत्री नुसरत को यश नाम के अभिनेता से प्यार है'. 

Advertisement

नुसरत जहां ने पति निखिल जैन पर लगाया आरोप- 'बैंक से निकाले मेरे पैसे-पुश्तैनी गहने'
उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर निख‍िल संग अपनी शादी और शादी के बाद उनके बैंक अकाउंट्स से की गई छेड़छाड़ का खुलासा किया है. नुसरत ने कहा क‍ि न‍िख‍िल ने उनकी जानकारी के बिना ही एक्ट्रेस के अकाउंट से पैसे निकाले हैं.  

सुशांत संग कृति सेनन के राब्ता को 4 साल, शेयर की इमोशनल पोस्ट
सुशांत की पहली पुण्यतिथि आने के पहले, बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने दिवंगत एक्टर को याद किया है. उन्होंने 'राब्ता' फिल्म के बीटीएस वीडियो को शेयर किया है. यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी, जिसमें कृति और सुशांत दोनों साथ नजर आए थे. 

देवोलीना पर पर्सनल कमेंट करने के बाद निया शर्मा ने मांगी माफी, लिखा ये
निया शर्मा ने माफी मांगते हुए लिखा- मेरी मां, भाई और रवि ने बड़े प्यार से कहा कि मैं सही नहीं थी. 3 क्लोज लोग गलत नहीं हो सकते ये कंसीडर करते हुए मैं माफी मांगती हूं. हाय देवोलीना मैंने शायद पर्सनली थोड़ी लाइन क्रॉस कर दी. मैं माफी चाहती हूं. ये इम्पल्सिव था. उम्मीद है कि तुम इसे भूल जाओगी.

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की पर्सनल ट्रेनर हैं ये, 'Miss Olympia' का जीत चुकी हैं गोल्ड मेडल
फ‍िटनेस ट्रेनर यासमीन चौहान भारत की सबसे पॉपुलर और बेहतरीन फिटनेस ट्रेनर्स की लिस्ट में गिनी जाती हैं. वे श‍िल्पा और उनके पति राज कुंद्रा के अलावा कई जाने-माने सेल‍िब्रिटीज की फिटनेस संभालती हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement