एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में एक तरफ फेमस सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बताया जा रहा है कि हरियाणा के गोंदर गांव में हुई इस फायरिंग को लेकर गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर किया गया. वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर संदीपा वर्क ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का खुलासा किया. 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने के बाद उन्हें करीब 4 महीने तिहाड़ जेल में रहना पड़ा. संदीपा ने बताया कि जेल में उनके कपड़े तक 30 बार उतरवाए गए थे, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था. बुधवार को फिल्म रैप में पढ़ें और क्या हुआ.
सोहेल खान और सीमा सजदेह ने शादी के 24 साल बाद तलाक लिया. लेकिन अलग होने के बाद एक्स-कपल साथ में हैंगआउट करता दिखता है. इसे लेकर सीमा को कई बार ट्रोल भी किया गया.
फेमस सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर फायरिंग का मामला सामने आया है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग का दावा किया है. ये फायरिंग हरियाणा के गोंदर गांव में हुई है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई का सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है.
'30 बार कपड़े उतारकर की मेरी चेकिंग', जेल में टॉर्चर हुई एक्ट्रेस, करना चाहती थी सुसाइड
एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर संदीपा विर्क की लाइफ में तब भूचाल आया, जब उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा. 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में वो फसी थीं. जिसके कारण करीबन 4 महीने वो सलाखों के पीछे रहीं.
कभी दुबई, मुंबई और ग्लैमर की दुनिया में रहने वाली स्वाति मिश्रा आज वृंदावन की गलियों में साधना और सेवा का जीवन जी रही हैं. सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स, सेलिब्रिटीज का मैनेजमेंट, लग्जरी लाइफ और फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक छोड़कर उन्होंने अब अपना जीवन गुरु सेवा और भक्ति को समर्पित कर दिया है.
बॉलीवुड फिल्म कृष्णावतारम इन दिनों फिल्म लवर्स में चर्चा का मुद्दा है. बिना बड़े स्टार्स या बड़े प्रोडक्शन हाउस के बनी कृष्णावतारम के रिव्यूज अधिकतर पॉजिटिव हैं और जनता से इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिला है. जनता में सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के इमोशन्स की हो रही है. भगवान श्रीकृष्ण के प्रेमी हृदय की कहानी दिखाने वाले कृष्णावतारम में राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा से उनके प्रेम की कहानी है. कृष्ण और राधा की रासलीला का सीक्वेंस दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जुनैद खान ने अपने पेरेंट्स आमिर खान और रीना दत्ता के तलाक को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि तलाक के बावजूद उन्होंने पेरेंटिंग को बहुत मैच्योर तरीके से हैंडल किया. एक्टर ने आमिर की एक्स वाइफ किरण राव और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने अच्छे बॉन्ड के बारे में भी बताया. जुनैद ने कहा कि वो दोनों 'बहुत अच्छी' इंसान हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क